Weather Report Today 17 October 2024: दिल्ली में ठंड की आहट तो चेन्नई में होगी भारी बारिश,जानिए अपने शहर का हाल

0
279

Weather Report Today
मानसून के लौटते ही उत्तर भारत के अधिकांश हिस्सों में मौसम बदलने लगा है। देश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम तेजी से बदल रहा है। जहां एक ओर उत्तर भारत में ठंड का अहसास बढ़ रहा है, वहीं दक्षिण भारत के कुछ हिस्सों में भारी बारिश ने जनजीवन अस्त व्यस्त कर दिया है। दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, और राजस्थान जैसे राज्यों में सुबह और शाम हल्की ठंड का अहसास हो रहा है। हालांकि दिन में तेज धूप के कारण हल्की गर्मी महसूस की जा रही है। मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है कि अगले हफ्ते दिन के तापमान में और गिरावट आएगी। दिल्ली में 17 से 21 अक्टूबर तक अधिकतम तापमान 33 से 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 से 17 डिग्री के बीच रह सकता है।

उधर दक्षिण भारत में बारिश का सिलसिला लगातार जारी है। तमिलनाडु, कर्नाटक, केरल और आंध्र प्रदेश के विभिन्न इलाकों में अभी भी बारिश हो रही है, कभी तेज तो कभी हल्की। मौसम विभाग ने कई राज्यों में बारिश के लिए अलर्ट जारी किया है, जिसमें बेंगलुरु और चेन्नई जैसे महानगर शामिल हैं।

तमिलनाडु के चेन्नई में भारी बारिश ने जनजीवन को अस्तव्यस्त कर दिया है। जलभराव के कारण कॉलोनियों और सड़कों पर घुटने भर पानी जमा हो गया है। इससे सड़क, रेल और हवाई यातायात पर भी असर पड़ा है, कई ट्रेनें और उड़ानें रद्द हो गई हैं। मौसम विभाग ने अगले दो दिन राज्य में भारी बारिश की चेतावनी दी है। गुरुवार तक रानीपेट और वेल्लोर समेत अन्य उत्तरी जिलों में भी बारिश की संभावना है।

केरल के उत्तरी मलप्पुरम और कन्नूर जिलों में ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया गया है, जिसमें बहुत भारी बारिश की आशंका जताई गई है। इसके साथ ही राज्य के दस जिलों में ‘येलो अलर्ट’ भी जारी किया गया है। इन जिलों में भी भारी बारिश की संभावना है। तेज हवाओं और गरज के साथ रुक-रुककर बारिश जारी है, जिससे मौसम की स्थिति और बिगड़ने की संभावना है। इसके अलावा, रायलसीमा, कर्नाटक, केरल, तटीय आंध्र प्रदेश, कोंकण, गोवा, और मध्य महाराष्ट्र के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here