HomeमौसमWeather Report Today 16 October 2024: दिल्ली में गिरेगा रात का पारा,...

Weather Report Today 16 October 2024: दिल्ली में गिरेगा रात का पारा, आज तमिलनाडु समेत कई राज्यों में बारिश का अलर्ट,जानिए अपने शहर का हाल

Published on

Weather Report Today
दिल्ली एनसीआर और उत्तर प्रदेश समेत देश के कई हिस्सों में धीरे-धीरे मौसम बदलना शुरू हो गया है। दिवाली से पहले हल्की ठंडी का एहसास होने लगा है। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान लगाय है कि इस महीने के अंत तक देश में पूरी तरह से मौसम बदल जाएगा। हालांकि रात की तुलना में अभी दिन में ठंड का एहसास कम होता है। मानसून के लौटते ही दिल्ली में अब प्रदूषण भी सता रहा है। दशहरा के बाद से ही दिल्ली के ये हालात बने हुए हैं। प्रदूषण के मद्देनजर दिल्ली में ग्रैप-1 भी लागू कर दिया गया है।

इस बीच मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक मध्य बंगाल की खाड़ी में दबाव का एक क्षेत्र बना हुआ है जो तेजी से तटीय इलाकों की ओर बढ़ रहा है। इसके कारण आज भी आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु के तटीय इलाकों में अगले दो दिन मूसलाधार बारिश होने की आशंका है। आज तमिलनाडु, तेलंगाना, आंतरिक कर्नाटक और केरल के कई हिस्से में मूसलाधार बारिश हो सकती है।

आईएमडी ने बंगलुरू में आज भी तेज बारिश का ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है। एहतियातन स्कूल और कॉलेज को आज भी बंद रखा गया है। साथ ही आईटी कंपनियों को अपने कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम देने अनुमति देने की सलाह दी है।

पूर्वानुमान के मुताबिक आज भी दक्षिण भारत के कई राज्यों में भारी बारिश बारिश की आशंका है। तमिलनाडु, तेलंगाना, दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश, केरल, कोंकण और गोवा के कई हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश संभव है। इसके साथ पूर्वोत्तर भारत, सिक्किम, ओडिशा, छत्तीसगढ़, दक्षिणी मध्य प्रदेश, दक्षिण-पूर्वी राजस्थान, दक्षिणी गुजरात, मध्य महाराष्ट्र, विदर्भ, मराठवाड़ा, लक्षद्वीप, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के कई हिस्सों में हल्की बरसात होने का अनुमान है।

Latest articles

कांग्रेस के नीति नियंता कौन ? खड़गे राहुल,प्रियंका या फिर से सोनिया।

वर्तमान समय में कांग्रेस की कार्य समिति से लेकर अन्य कई प्रमुख सदस्यों के...

बिहार, बंगाल से तमिलनाडु तक… 10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों पर चुनाव

  राज्यसभा की 37 सीटों पर चुनाव की घोषणा हो गई है। 16 मार्च को...

एंड्रॉयड स्मार्टफोन के ये छोटे-छोटे फीचर्स, आपका बड़ा टाइम बचा देंगे, जानें कैसे करें यूज

स्मार्टफोन आज की जरूरत बन गए हैं।अब इनके बिना एक दिन भी गुजारना बहुत...

यूरिन की समस्या को न करें इग्नोर! गंभीर बीमारी का हो सकता है संकेत

यूरिन संबंधी सेहत को अक्सर लोग नजरअंदाज कर देते हैं।बार-बार यूरिन आना, जलन होना...

More like this