HomeमौसमWeather Report Today 12 October 2024: दिल्ली-यूपी में गर्मी से लोग परेशान,...

Weather Report Today 12 October 2024: दिल्ली-यूपी में गर्मी से लोग परेशान, दक्षिण भारत में बारिश का सिलसिला जारी,जानिए कैसा रहेगा आपके शहर का हाल

Published on

Weather Report Today
दशहरे पर देश के कई राज्यों में मौसम विभाग ने बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक 12 से 16 के बीच दक्षिण भारत के केरल, माहे, तमिलनाडु में अलग-अलग जिलों, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में तेज बारिश का अनुमान बना हुआ है।

राजधानी दिल्ली में आज यानी 12 अक्टूबर 2024 का मौसम साफ रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। मौसम विभाग ने बताया कि उत्तर प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान, गुजरात, हिमाचल प्रदेश और पंजाब में मौसम सामान्यतः शुष्क रहेगा। पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब और हिमाचल प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश की संभावना नहीं है।

गुजरात और राजस्थान के कुछ हिस्सों में हल्की बूंदाबांदी की संभावना है। विशेषकर गुजरात के दक्षिणी क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। मौसम केंद्र जयपुर ने जानकारी दी है कि राजस्थान के कई इलाकों में अगले तीन-चार दिन तक बादल छाए रहेंगे और हल्की से मध्यम वर्षा होने की उम्मीद है।

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में भारी बारिश और आंधी ने नवरात्रि उत्सव को प्रभावित किया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने मुंबई में शुक्रवार को बादल छाए रहने और मध्यम बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई है। इस बीच मुंबई में नवरात्रि उत्सव अप्रत्याशित भारी बारिश, तूफान और बिजली गिरने से फीका पड़ गया है, जिससे त्यौहारी माहौल खराब हो गया है।

Latest articles

नए कॉन्सुलेट,आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई और न्यूक्लियर प्लांट.मोदी-पुतिन के साझा बयान 

नई दिल्ली में हुए 23वें भारत–रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन ने दोनों देशों के रिश्तों...

यूक्रेन से खत्म होगी जंग पुतिनन ने पीएम मोदी संग बैठक में दिया बड़ा संकेत

दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की हैदराबाद हाउस...

बिना OTP अकाउंट से कट जाएंगे पैसे,वायरस की चपेट में आ सकता है आपका स्‍मार्टफोन,

एंड्रॉयड स्मार्टफोन यूजर्स को सावधान हो जाना चाहिए। एक नया Albiriox वायरस उनका बैंक...

ये आसान टेस्ट करा लिए तो दिक्कत बढ़ने से पहले पता लग जाएगी किडनी की बीमारी

किडनी की बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं और अब मौत के नौवें सबसे...

More like this