Weather Report Today 09 October 2024: दिल्ली-NCR में उमस जारी, दक्षिण भारत और नॉर्थ ईस्ट राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी

0
134

Weather Report Today
मानसून अब विदा हो चुका है और धीरे धीरे गुलाबी ठंड दस्तक दे चुकी है, लेकिन राजधानी दिल्ली में अभी तक भी ठंड का अहसास नहीं हो रहा। अक्टूबर के दूसरे हफ्ते में भी तापमान 35 के आस-पास है और उसम से लोग परेशान हैं। 9 अक्टूबर 2024 को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 28.86 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 36.72 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। दिल्ली में 15 अक्टूबर के बाद से ठंडक शुरू होने का अनुमान है। मौसम विभाग ने कहा है कर्नाटक, केरल, लक्षद्वीप, झारखंड, पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु समेत कई राज्यों में बारिश हो सकती है।

देश के सभी राज्यों से अब धीरे-धीरे मानसून विदा हो रहा है। मौसम विभाग की मानें तो अब यूपी में भी मानसून की विदाई होने वाली है। मौसम विभाग के अनुसार आज उत्तर प्रदेश के पश्चिमी हिस्से में मौसम शुष्क रहेगा। वहीं पूर्वी यूपी में हल्की बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग के मुताबिक, आज तमिलनाडु, केरल, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, मिजोरम, तमिलनाडू, रायलसीमा, त्रिपुरा और तटीय कर्नाटक में भारी बारिश होने की संभावना है। बात दें कि, तमिलनाडु, केरल और अरुणाचल प्रदेश में 10 और 11 अक्टूबर को भी भारी बारिश हो सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here