Weather Report Today: दिल्ली-NCR में उमस भरी गर्मी की मार, इन राज्यों में होगी बारिश, जानें अपने शहर का हाल

0
160

Weather Report Today
देश के ज्यादातर राज्यों से मानसून की विदाई हो चुकी है, लेकिन कई हिस्सों में अब भी बारिश जारी है। वहीं, उत्तर भारत में उमस भरी गर्मी ने लोगों को परेशान कर रखा है। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक अगले कुछ दिनों में भीषण गर्मी से राहत मिलने की संभावना नहीं दिख रही है। हालांकि, कुछ क्षेत्रों में बारिश जारी रहेगी, और कुछ जगहों पर भारी बारिश की चेतावनी भी जारी की गई है।

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली को इस हफ्ते गर्मी और उमस झेलनी पड़ेगी। आने वाले दिनों में दिल्ली के लोगों को कोई भी राहत नहीं मिलने वाली नहीं है। आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहने की संभावना है।

उत्तर प्रदेश में एक बार फिर से मानसून वापस लौट आया है। आज भी यहां कई जिलों में तेज और हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। पूर्वानुमान के मुताबिक सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, शामली, बागपत, मेरठ, फतेहपुर में बारिश हो सकती है।

बिहार के किसी भी जिले में आज बारिश और आकाशीय बिजली गिरने का अलर्ट नहीं है। यहां मौसम सामान्य बना रहेगा।अधिकतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हो सकती है। बिहार में 11 अक्टूबर के बाद मानसून की विदाई होने की संभावना है।

दक्षिण भारत में केरल के कई जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। इडुक्की, मलप्पुरम, कोझिकोड, वायनाड, कन्नूर और कासरगोड में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। अगले कुछ दिनों तक यहां बारिश जारी रहेगी। खासकर 8 और 9 अक्टूबर को भी केरल के कई जिलों में येलो अलर्ट रहेगा। इसी तरह, तमिलनाडु और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक के लिए भी येलो अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग ने उत्तर-पूर्वी राज्यों में भी 7 अक्टूबर को भारी बारिश की चेतावनी दी है। असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में मध्यम से भारी बारिश की संभावना है। इसके अलावा, दक्षिण भारत के राज्यों केरल, तमिलनाडु और कर्नाटक में भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here