HomeमौसमWeather forecast Today: प्रदूषण के बीच दिल्ली-NCR में ठंड और कोहरे का...

Weather forecast Today: प्रदूषण के बीच दिल्ली-NCR में ठंड और कोहरे का प्रहार, यहां पड़ेगी झमाझम बारिश, जानिए अपने शहर का हाल..

Published on

न्यूज डेस्क
उत्तर भारत के अधिकांश इलाकों में बीते कई दिनों से लगातार ठंडी बढ़ने लगी है। इन दिनों देश के मैदानी इलाकों में कोहरे के साथ शीतलहर का भी प्रकोप देखने को मिल रहा है। लगातार ठंडी हवाओं के कारण कंपकंपी वाली ठंड बढ़ने लगी है। राजधानी दिल्ली में भी तापमान में गिरावट जारी है। गुरुवार को 10.2 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ इस मौसम की सबसे ठंडी रात रही। मौसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार को हल्का कोहरा छाए रहने और अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

दिल्ली में एक सप्ताह तक प्रदूषण के गंभीर स्तर से बेहाल रहने के बाद वायु गुणवत्ता में थोड़ा सुधार हुआ, लेकिन यह अभी भी ‘बहुत खराब’ श्रेणी में बनी हुई है। गुरुवार की सुबह केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार सुबह नौ बजे राष्ट्रीय राजधानी में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 376 दर्ज किया गया।

वहीं आज पंजाब, राजस्थान, हरियाणा, हिमाचल, दिल्ली और यूपी में कोहरे का अलर्ट जारी किया है। यूपी-बिहार और राजस्थान में भी इन दिनों शीत लहर का कहर जारी है। इन राज्यों आज मौसम विभाग ने कोहरे के साथ ठंडी हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने दक्षिण राज्य तमिलनाडु और केरल में बारिश की संभावना जताई है। दूसरी तरफ हिमाचल के कई इलाकों में बर्फबारी का शिलशिला भी शुरू हो चुका है, जिससे पहाड़ों पर और ठंडी बढ़ने की आशंका है।

पूर्वानुमान के मुताबिक अंडमान निकोबार द्वीप समूह में 22 नवंबर, 23 नवंबर और 24 नवंबर को भारी बारिश होने का अनुमान है जबकि 25 नवंबर को तमिलनाडु, पुदुचेरी और कराईकेल में भारी बारिश हो सकती है। 26 नवंबर को तमिलनाडु, पुदुचेरी और कराईकेल, तटीय आंध्र प्रदेश और यमन में बहुत अधिक बारिश होने की संभावना है। वहीं केरल और माहे, रायलसीमा में भारी बारिश का अनुमान लगाया गया है। 27 नवंबर को तटीय आंध्र प्रदेश और यमन में बहुत अधिक बारिश की संभावना है।

Latest articles

बिहार CM पद को लेकर BJP, JD(U) में खींचतान;बेटे को सपोर्ट कर सकते हैं नीतीश कुमार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गुरुवार को राज्यसभा के दो साल में होने वाले चुनावों...

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ प्रस्ताव ध्वनिमत से खारिज, विपक्ष ने की शाह के खिलाफ नारेबाजी

लोकसभा में स्पीकर ओम बिरला को पद से हटाने के लिए लाया गया विपक्ष...

TV में Youtube देखते समय 30 सेकंड लंबे विज्ञापन जो नहीं होंगे Skip, क्‍यों हो रहा ऐसा?

स्‍मार्ट टीवी में यूट्यूब देखने वालों की संख्‍या लगातार बढ़ रही है। लोगों की...

घंटों नहीं देखते स्क्रीन तो क्यों सूख रही हैं आपकी आंखें? जानिए ड्राई आई के छिपे कारण

आजकल कई लोग आंखों में जलन, सूखापन या किरकिराहट महसूस करने की शिकायत करते...

More like this