HomeUncategorizedझारखंड: कांग्रेस विधायक दीपिका पांडेय सिंह का कीचड़ स्नान

झारखंड: कांग्रेस विधायक दीपिका पांडेय सिंह का कीचड़ स्नान

Published on

रांची (बीरेंद्र कुमार झा): झाारखंड में इन दिनों एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक महिला सड़क के बीचों -बीच जमा हुए गंदे पानी में नहा रही है। महिला के इर्द -गिर्द उसके कुछ समर्थक उसका हौसला भी बढ़ा रहे हैं।
यह महिला कोई और नहीं बल्कि कांग्रेस की महगामा विधानसभा सीट से विधायक दीपिका पांडेय सिंह है। दीपिका पांडेय सिंह अचानक सड़क पर जमा पानी में बैठकर धरना देने लगीं। लोगों के मान मनौव्वल के बावजूद मानने को तैयार नहीं थीं। सबसे हैरानी की बात यह थी कि वह अपनी सरकार को घेरने के बजाय भाजपा सांसद निशिकांत दुबे पर भड़क गईं और खरी-खोटी सुना दी। उन्होंने कहा कि जब तक मेरी मांग नहीं मानी जाती तब तक मैं पानी में ही सत्याग्रह करूंगी।

क्या है विधायक दीपिका की मांग?

विधायक दीपिका पांडेय सिंह का कहना है कि सड़क निर्माण और मरम्मत का कार्य केंद्र सरकार के अधीन है लेकिन राष्ट्रीय राजमार्ग-133 की मरम्मत को टाला जा रहा है। मई महीने में इस सड़क का कांट्रैक्ट दिया गया था लेकिन अब तक इस पर काम शुरू नहीं हुआ है। NHAI का कार्य अब तक शुरू क्यों नहीं हुआ? जब तक इस पर काम शुरू नहीं होगा तब तक हम यहां से नहीं उठेंगे।

2019 में विधायक बनी दीपिका पांडेय सिंह

जनता ने इन्हें 2019 में अपना विधायक चुना तब से लेकर अब तक ये सिर्फ विधायक ही बनी हुई हैं, जबकि आलमगीर आलम, बन्ना गुप्ता,और रामेश्वर उराओं जैसे कांग्रेस विधायक लगातार सत्तासुख भोग रहे हैं। इस समय कांग्रेस के झारखंड प्रभारी झारखंड दौरे पर हैं लिहाजा ये कीचड़ स्नान जैसी हरकतों से उनका ध्यान अपनी ओर खींचने में लगी हुई है ताकि इस हरकत से उन्हें लगे की यह जनता के लिए जी जान लगा देने वाली विधायक हैं और वे गठबन्धन के नेताओं से बात करके इन्हें मंत्रीपद दिला दे,और नहीं तो कम से कम 2024 के आगामी चुनाव में इनकी सीट सुरक्षित कर दे।

कीचड़ स्नान के क्या हैं सियासी मायने

वहीं इनके इस कीचड़ स्नान के पीछे इनकी एक यह सोच भी हो सकती है कि इसी बहाने उन मतदाताओं का ध्यान इनकी नाकामियों से हटा सकें। अब इस सड़क के बदबूदार पानी से स्नान करने के पीछे इनकी असली सोच क्या है यह तो ये ही जानें, लेकिन इनकी देखा देखी अन्य लोगों ने कीचड़ वाले पानी से स्नान करना शुरू कर दिया तो इस सड़क की दशा चाहे कभी न सुधरे,लेकिन उनकी तो हालत जरूर खराब हो जायेगी।

Latest articles

भोपाल कॉन्फ्रेंस में CJI की मौजूदगी में न्यायिक रोडमैप तय

चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया और सुप्रीम कोर्ट, 25 राज्यों के हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस...

बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर राहुल के साइन नहीं? कांग्रेस ने बताई वजह

#RahulGandhi# signature # no-confidencemotion #Birla #missing#Congress #explains the reason विपक्ष ने मंगलवार को लोकसभा स्पीकर...

खाते में पैसे आये और मिनटों में उड़ गए, ये है नया डिजिटल स्कैम

आज के डिजिटल दौर में ठगी के तरीके जितनी तेजी से बदल रहे हैं,...

हर घूंट पानी के बाद यूरिन क्यों आता है? जानिए क्या है कारण और शरीर का पूरा साइंस

हम सभी को बचपन से यही सिखाया जाता है कि दिन भर में खूब...

More like this

भोपाल कॉन्फ्रेंस में CJI की मौजूदगी में न्यायिक रोडमैप तय

चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया और सुप्रीम कोर्ट, 25 राज्यों के हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस...

बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर राहुल के साइन नहीं? कांग्रेस ने बताई वजह

#RahulGandhi# signature # no-confidencemotion #Birla #missing#Congress #explains the reason विपक्ष ने मंगलवार को लोकसभा स्पीकर...

खाते में पैसे आये और मिनटों में उड़ गए, ये है नया डिजिटल स्कैम

आज के डिजिटल दौर में ठगी के तरीके जितनी तेजी से बदल रहे हैं,...