कम्प्यूटर Keyboard के F और J बटन पर क्यों होते हैं निशान? जानें क्या है वजह

0
729

न्यूज डेस्क
क्या आपने कभी अपने लैपटॉप या कम्प्यूटर के कीबोर्ड को ध्यान से देखा है। अगर नहीं देखा तो एक बार देखिए, उसमें बनी F और J बटन में एक लकीरनुमा उभार बना हुआ है। इन्हें छूकर महसूस कीजिए। इसका क्या मतलब है और यह किन कारणों से लगाया जाता है? आइए जानते हैं।

इन दोनों बटन्स पर यह उभार इसलिए दिए जाते हैं ताकि आप टाइपिंग करने के लिए कीबोर्ड को बिना देखे अपनी उंगलियों को सही पोजिशन में रख सकें। इससे आप अपने हाथों को एकदम सही स्थिति में लाकर टाइपिंग के तैयार हो सकते हैं। प्रोफेशनल टाइपिंग करने वालों की मदद के लिए इन दोनों बटन्स पर ये उभार बनाए जाते हैं। जब आपके बाएं हाथ की इंडेक्स फिंगर (मध्यिका उंगली) F बटन पर होती है, उसी समय बाकी उंगलियां A, S और D बटन पर होती हैं। दूसरी ओर दाएं हाथ की इंडेक्स फिंगर जब J बटन पर होती है, तब बाकी उंगलियां K, L और ; (कॉलन चिन्ह) बटन पर होती हैं। उसी समय आपके हाथ के दोनों अंगूठे स्पेस बार पर होते हैं।

कीबोर्ड पर बने इस डैश का आविष्कार जून ई बॉटिच ने वर्ष 2002 में किया था। उसके बाद से लगभग सभी मॉडर्न कीबोर्ड मॉडल अब इस सुविधा के साथ आते हैं। अगर हम इन दोनों डैश को बैलेंस कर सही इस्तेमाल करना सीख जाते है तो यह हमारी टाइपिंग स्पीड को बढ़ा देता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here