Vivo का Y200e 5G जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड Funtouch OS 14 पर चल सकता है ये फोन

0
175

विकास कुमार
चाइनीज स्मार्टफोन मेकर विवो का वाई 200 ई फाइव जी जल्द ही भारत में लॉन्च हो सकता है। हाल ही में इस स्मार्टफोन को गूगल पे कंसोल और सर्टिफिकेशन साइट गीकबेंच पर देखा गया था। पिछले साल अक्टूबर में कंपनी ने वाई 200 फाइव जी को पेश किया था। विवो वाई 200 फाइव जी में क्वॉलकॉम स्नैप ड्रैगन फोर जेन वन एस ओसी चिपसेट दिया गया है,इसमें ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन के साथ 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। इस स्मार्टफोन की बैटरी 48 सौ एमएएच की है।

एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बीआईएस की वेबसाइट पर लिस्टिंग में नया स्मार्टफोन विवो के ब्रांड और मॉडल नंबर वी 2336 के साथ दिखा है। इसका मॉडल नंबर हाल ही में गीकबेंच और ब्लूटूथ एसआईजी पर लिस्टिंग्स के समान है। हालांकि, गूगल पे कंसोल पर इसका अलग मॉडल नंबर वी 2327 दिया गया है। हालांकि, इस पर इस स्मार्टफोन को विवो वाई 200 ई बताया गया है। इस अंतर का कारण नहीं पता चला है,इस रिपोर्ट में बताया गया है कि विवो वाई 200 ई फाइव जी में ऑक्टाकोर चिपसेट दिया जा सकता है। जिसका मॉडल नंबर एसएम 4450 है, इस स्मार्टफोन में 8 जीबी का रैम हो सकता है। इसके दूसरे वेरिएंट्स के डिटेल का पता नहीं चला है। यह एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड फनटच ओएस 14 पर चल सकता है। इसमें फुल एचडी प्लस स्क्रीन मिल सकता है।

कंपनी ने वाई 200 फाइव जी को 8 जीबी प्लस दो सौ 56 जीबी के नए वेरिएंट में उपलब्ध कराया था। इसकी कीमत 23 हजार 9 सौ 99 रुपए है,एसबीआई,बैंक ऑफ बड़ौदा,फेडरल बैंक और इंडसइंड बैंक के कस्टमर्स के लिए 2,हजार रुपए तक का इंस्टेंट डिस्काउंट है। इस स्मार्टफोन के 8 जीबी प्लस एक सौ 28 जीबी वेरिएंट का प्राइस 21 हजार 9 सौ 99 रुपए है, इसे डेजर्ट गोल्ड और जंगल ग्रीन कलर्स में खरीदा जा सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here