न्यूज डेस्क
मेटा के पॉपुलर चैटिंग प्लेटफॉर्म वॉट्सऐप का इस्तेमाल दुनिया भर के 180 से ज्यादा देशों में किया जाता है। मेटा के इस चैटिंग ऐप का इस्तेमाल हर यूजर के लिए आसान है। यही वजह है कि वॉट्सऐप लगातार नए फीचर को अपने यूजर के लिए पेश करता रहता है।यूजर्स को ध्यान में रखकर कंपनी अब एक और नया फीचर ले आयी है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, बहुत जल्द वॉट्सऐप यूजर्स वॉइस नोट की तरह वीडियो रिकॉर्ड करके मैसेज सेंड कर पाएंगे। फिलहाल ये फीचर इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप के एंड्रायड और iOS बीटा वर्जन पर उपलब्ध है। यूजर्स 60 सेकेंड की शॉर्ट वीडियो सेंड कर पाएंगे। आपको बता दें अभी जिस तरह आप वीडियो फाइल शेयर करते हैं, नया फीचर उसकी तरह नहीं है। आइए देखते हैं कि इन दोनों के बीच क्या अंतर है।
वॉट्सऐप के नए फीचर्स और अपडेट्स पर नजर रखने वाले पोर्टल WABetaInfo के मुताबिक, नया फीचर पहले से ज्यादा तेजी के साथ वीडियो मैसेज सेंड करने की सुविधा देगा। इससे यूजर्स के बीच बातचीत करना काफी आसान हो जाएगा। इसके अलावा वॉट्सऐप यूजर्स के एक्सपीरिएंस को बेहतर करने में भी मदद मिलेगी।
नया वीडियो मैसेज फीचर अभी बीटा चैनल पर टेस्ट हो रहा है। उम्मीद है कि बहुत जल्द इस फीचर को आम लोगों के लिए भी जारी किया जाएगा। वीडियो मैसेज रियल-टाइम जानकारी देने का एक अहम जरिया होते हैं।
वॉट्सऐप के नए फीचर के तहत वीडियो रिकॉर्ड करने के लिए आपको माइक्रोफोन पर टैप करना होगा। चैट बार में दिखने वाले माइक्रोफोन को आप वीडियो मोड में बदल पाएंगे। इसके बाद कैमरा होल्ड रखें और वीडियो मैसेज रिकॉर्ड होता रहेगा। यह फीचर एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड है। यानी जिस तरह वॉइस नोट मैसेज रिकॉर्ड किया जाता है, ऐसे ही वीडियो भी रिकॉर्ड हो जाएगी।
पहले से रिकॉर्डेड वीडियो फाइल को आप फॉरवर्ड और सेव कर सकते हैं। हालांकि, वीडियो मैसेज को फॉरवर्ड या शेयर नहीं किया जा सकेगा। हालांकि, अगर आपने वीडियो मैसेज को ‘व्यू वंस’ मैसेज के तौर पर नहीं भेजा है, तो आप मैसेज का स्क्रीन रिकॉर्ड या स्क्रीनशॉट ले सकते हैं। ये फीचर एंड्रायड 2.23.13.4 और iOS 23.12.0.71 बीटा वर्जन पर उपलब्ध है।

