सिर्फ आधार ऐप से नहीं चलेगा काम, डाउनलोड करें दूसरा पार्ट, जानें आएगा किस काम

0
3

क्या आपके फोन में UIDAI की नई आधार ऐप है? अगर हां, तो जान लें इस ऐप का एक दूसरा हिस्सा भी है, जिसके बिना आप असली या नकली आधार की पहचान नहीं कर सकते। हम बात कर रहे हैं Aadhaar QR Scanner ऐप की। दरअसल आज AI के दौर में फोटोशॉप और एडिटिंग करने के लिए खास टूल्स का जानकारी होना जरूरी नहीं है। इतना ही नहीं AI चैटबॉट्स की मदद से नकली आधार बना लेना भी बच्चों का खेल है। ऐसे में आधार ऐप का दूसरा पार्ट यानी कि Aadhaar QR Scanner ऐप काम आता है।

इस ऐप को भी UIDAI ने बनाया है जिसकी मदद से आप किसी भी आधार कार्ड की असलियत का पता लगा सकते हैं। दरअसल नए आधार ऐप ने आधार कार्ड को QR कोड में बदल दिया है। इस QR कोड को स्कैन कर पहचान करने का काम Aadhaar QR Scanner ऐप करता है। यह आपको नकली आधार के जरिए होने वाले फ्रॉड से भी बचा सकता है और आपके कई काम आसान भी बना सकता है।
Aadhaar QR Scanner ऐप भी UIDAI की ओर से आता है और इसे आप आधार ऐप का दूसरा पार्ट समझ सकते हैं। जहां आधार ऐप में आप अपने आधार से जुड़ा ज्यादातर काम कर सकते हैं, वहीं Aadhaar QR Scanner ऐप दूसरों के आधार की जाच में काम आता है।

Aadhaar QR Scanner ऐप को इस्तेमाल करना काफी आसान है और सीधा है। यह ऐप आधार QR कोड को स्कैन करने के लिए बनाई गई है इसलिए ऑन होते ही यह आपसे सबसे पहले कैमरा का एक्सेस मांगता है। इसके बाद इससे आप किसी भी आधार QR कोड को स्कैन कर सकते हैं।

कोड को स्कैन करने का एक तरीका और भी है। स्कैनर की ठीक नीचे दिए ऑप्शन पर क्लिक करके आप गैलरी में सेव QR कोड को भी स्कैन कर सकते हैं।
इस ऐप की मदद से आप असली-नकली आधार की पहचान आसानी से कर सकते हैं।
यह ऐप बिना इंटरनेट के भी काम करती है। ऐसे में बिना नेटवर्क के भी आप आसानी से आधार वेरिफाई कर सकते हैं।
यह ऐप आपके डेटा की प्राइवेसी बनाए रखता है और आधार से जुड़ी डिटेल्स लीक नहीं होने देता।

किसी का आधार QR कोड स्कैन करने पर यह तुरंत उसकी फोटो डाल सकती दिखाता है। जिससे आप लाइव मिलान करके देख सकते हैं कि कार्ड या कार्ड का QR कोड किसका है।

Aadhaar QR Scanner ऐप की मदद से जब आप किसी आधार QR कोड को स्कैन करते हैं, तो सामने वाले की डिटेल्स आपके फोन पर दिखने लगती हैं।
इसके साथ ही ऐप यह भी बताता है कि जिस शख्स के आधार QR कोड को आप स्कैन कर रहे हैं, वह वैलिड है या नहीं?
अगर सामने वाले शख्स ने आपके साथ QR कोड के जरिए सारी बात जानकारी शेयर करने की जगह सीमित जानकारी शेयर की है, तो आपको कोड स्कैन करने पर उतनी ही जानकारी दिखेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here