Homeटेक्नोलॉजीSamsung Galaxy Tab S6 Lite (2024) हुआ लॉन्च, रियर में दिया गया...

Samsung Galaxy Tab S6 Lite (2024) हुआ लॉन्च, रियर में दिया गया है 8 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा

Published on

विकास कुमार
सैमसंग ने गैलेक्सी टैब एस सिक्स लाइट को पेश कर दिया है। यह सैमसंग की रोमानिया वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है। गैलेक्सी टैब एस सिक्स लाइट में टेन पॉइंट सिक्स इंच की डिस्प्ले और 8 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। यहां हम आपको सैमसंग के इस टैब के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन के बारे में विस्तार से बता रहे हैं। इस टैब को वाईफाई और एलटीई दोनों वर्जन में पेश किया गया है। यह टैब ऑक्सफोर्ड ग्रे, मिंट और शिफॉन पिंक कलर ऑप्शन में आता है। सैमसंग ने गैलेक्सी टैब एस सिक्स लाइट में टेन प्वाइंट सिक्स इंच की डिस्प्ले दी गई है जो कि मोटे बेजल्स से घिरी हुई है। यह WUXGA रेज़ोल्यूशन प्रदान करती है और डिस्प्ले एस-पेन का सपोर्ट करती है। टैब एस सिक्स लाइट में टू प्वाइंट फोर गीगा हर्ट्ज और 2 गीगाहर्ट्ज कोर के साथ एक ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है। रिपोर्ट्स से पता चला है कि यह एक्सिनोस 1280 है। इस टैबलेट में 4 जीबी रैम और 64 जीबी और एक सौ 28 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड द्वारा बढ़ाया जा सकता है।

कैमरा सेटअप के लिए इस टैबलेट के रियर में 8 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। वहीं फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। टैबलेट एकेजी ट्यून्ड ड्यूल स्पीकर और डॉल्बी एटमॉस सपोर्ट से लैस है। इस टैबलेट में 7 हजार चालीस एमएएच की बैटरी दी गई है जो कि एक बार चार्ज होकर 14 घंटे तक चल सकती है।

Latest articles

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और भारतीय चुनावआयोग को नोटिस भेजा

सर्वोच्च न्यायालय ने सोमवार को केंद्र सरकार और निर्वाचन भारतीय आयोग को नोटिस जारी कर...

आई-पैक पर ईडी रेड केस में कलकत्ता हाईकोर्ट में तृणमूल की याचिका डिस्पोज

 पश्चिम बंगाल की राजनीति में उबाल ला देने वाले आई-पैक रेड केस में तृणमूल...

RailOne ऐप से जनरल टिकट बुक करने पर मिल रहा 3% डिस्काउंट

अगर आप ट्रेन से सफर करते हैं और टिकट बुक करने के लिए ऑनलाइन...

शरीर अपने आप करने लगेगा खुद को डिटॉक्स, बस करना होगा ये काम

आजकल लोग शरीर को डिटॉक्स करने के लिए तरह-तरह के ट्रेंड्स और महंगे प्रोडक्ट्स...

More like this