अगले महीने लॉन्च हो सकती है Poco X6 Neo फोन, एमोलेड डिस्प्ले और 5000mAh बैटरी से हो सकता है लैस

0
128

विकास कुमार
चीनी स्मार्टफोन कंपनी शाओमी का इंडिपेंडेंट ब्रांड ‘पोको’ भारत में जल्द एक और नया स्मार्टफोन लॉन्च कर सकता है। इस स्मार्टफोन का नाम पोको एक्स सिक्स नियो बताया जा रहा है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्सा’ पर एक टिप्सटर ने इस बारे में जानकारी दी है। गौरतलब है कि कंपनी ने पिछले महीने भारत में एक्स सिक्स सीरीज को पेश किया है,इसमें पोको एक्स सिक्स और एक्स सिक्स प्रो शामिल हैं। पोको एक्स सिक्स में स्नैप ड्रैगन सेवन एस जेन टू और एक्स सिक्स प्रो में मीडिया टेक डायमेंसिटी 8300-अल्ट्रा एसओसी दिया गया है। इन दोनों स्मार्टफोन्स में एमोलेड स्क्रीन दिया गया है।

पोको एक्स सिक्स नियो के बारे में टिप्सटर का कहना है कि पोको अगले महीने अपने नए फोन को लॉन्च करने की प्लानिंग कर रही है। यानी मार्च में किसी तारीख को यह डिवाइस लॉन्च की जा सकती है। टिप्सटर ने अपकमिंग स्मार्टफोन के प्रमुख स्पेटक्सच और प्राइस के बारे में भी जानकारी दी है। टिप्सटर का कहना है कि अपकमिंग पोको फोन में सिक्स पॉइंट सिक्स सेवन इंच का एमोलेड डिस्प्ले हो सकता है। यह एक सौ बीस हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट के साथ आएगा। फोन में मीडियाटेक का डाइमेंसिटी 6080 प्रोसेसर दिया जा सकता है। पोको का फोन पांच हजार एमएएच की बैटरी से पैक होगा, जो 33 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगा। फोन को आईपी 54 रेटिंग मिली है यानी यह पानी और धूल से होने वाले नुकसान से बचा रहता है।

टिप्सनटर का यह भी दावा है कि पोको एक्स सिक्स नियो की कीमत भारत में लगभग 15 हजार रुपए हो सकती है। पोको एक्स सिक्स को 8 जीबी रैम प्लस दो सौ 56 जीबी स्टोरेज के साथ लॉन्च किया गया। वहीं एक्स सिक्स प्रो 12 जीबी रैम प्लस दो सौ 56 जीबी वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया। पोको एक्स सिक्स की प्राइस 18 हजार 9 सौ 99 रुपए है। वहीं एक्स सिक्स प्रो की कीमत 21 हजार 9 सौ 99 रुपए हो सकती है। वहीं,एक्स सिक्स प्रो को 8 जीबी रैम प्लस दौ सौ 56 जीबी वेरिएंट की कीमत 24 हजार 9 सौ 99 रुपए होगी,तो इसके 12 जीबी रैम प्लस पांच सौ 12 जीबी वेरिएंट के लिए 26 हजार 9 सौ 99 रुपए में लॉन्च किया गया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here