Homeटेक्नोलॉजीपुराना स्मार्टफोन !अब बनाएं CCTV, म्यूजिक प्लेयर और बच्चों का लर्निंग डिवाइस,

पुराना स्मार्टफोन !अब बनाएं CCTV, म्यूजिक प्लेयर और बच्चों का लर्निंग डिवाइस,

Published on

अक्सर हम जैसे ही नया स्मार्टफोन लेते हैं, पुराना वाला अलमारी या किसी दराज में जाकर आराम फरमाने लगता है। लेकिन क्या आपको पता है कि आपका वही पुराना फोन आज भी आपके बड़े काम आ सकता है? जी हां, अगर उसका टच स्क्रीन और कैमरा ठीक-ठाक काम कर रहा है तो आप उसे कई कामों में इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके बाद न तो उसे बेचने की झंझट और न ही बेकार पड़ा रहने की टेंशन।चलिए जानते हैं कुछ ऐसे आसान और मजेदार तरीके जिनसे आप पुराने फोन को फिर से नई जिम्मेदारी दे सकते हैं।

अगर आपके पास पुराना फोन है और उसमें कैमरा ठीक से चलता है, तो आप उसे होम सिक्योरिटी कैमरे की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए बस जरूरत है एक छोटे से फोन स्टैंड की और वाई-फाई कनेक्शन की। इसके बाद आपको Play Store से Alfred, IP Webcam जैसे फ्री ऐप्स डाउनलोड कर लेना है। ये ऐप्स न केवल लाइव वीडियो दिखाते हैं, बल्कि किसी भी हलचल पर अलर्ट भी भेजते हैं।आप अपने नए फोन से कभी भी पुराने फोन की लाइव फुटेज देख सकते हैं। यह तरीका खासतौर पर तब काम आता है जब आप ऑफिस या ट्रैवल पर हों और घर पर बच्चे या बुजुर्ग हों।

 

बच्चों को पढ़ाई और गेम के लिए स्मार्ट डिवाइस की जरूरत तो होती है, लेकिन हर बार उन्हें अपना नया फोन देना रिस्की हो सकता है। ऐसे में पुराना फोन एकदम परफेक्ट सॉल्यूशन है। उसे फैक्ट्री रीसेट कर दें और उसमें सिर्फ शैक्षणिक ऐप्स जैसे YouTube Kids, BYJU’S, या Khan Academy Kids डाल दें. साथ ही पैरेंटल कंट्रोल ऑन कर दें,ताकि बच्चा किसी गलत ऐप या साइट तक न पहुंच सके।चाहें तो इसके लिए एक अलग Gmail अकाउंट भी सिर्फ इस डिवाइस के लिए बना सकते हैं।

अगर आप गाने सुनने के शौकीन हैं तो पुराना फोन आपका म्यूजिक मशीन बन सकता है।बस उसमें Spotify, Gaana या JioSaavn जैसे ऐप्स इंस्टॉल करें और अपने पसंदीदा गाने डाउनलोड करके रख लें। इसके बाद आप उसे ब्लूटूथ स्पीकर से कनेक्ट करें और बिना कॉल-संकेत के रुकावट के म्यूजिक का मजा लें। आप चाहे तो कार में भी इस फोन को लगा सकते हैं, जिससे ड्राइव करते वक्त म्यूजिक एंटरटेनमेंट बना रहे।कुछ ऐप्स की मदद से आप देश-विदेश के रेडियो स्टेशन भी सुन सकते हैं।

पुराने फोन को एकदम नया जीवन देने के लिए आपको कोई बड़ी टेक्नोलॉजी सीखने की जरूरत नहीं है। बस थोड़ी सी सेटिंग, कुछ आसान ऐप्स और थोड़ा क्रिएटिव सोच और फिर वही पुराना फोन जो कभी आपके लिए खास था, अब दोबारा किसी नए रोल में आपकी मदद करेगा

Latest articles

राहुल गांधी ने अपनी बदनामी करवाई,एपस्टीन फाइल्स आरोप पर हरदीप पुरी का वार

एपस्टीन फाइलों के विवाद पर केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने मीडिया से बातचीत के...

खिलाफ बड़े आंदोलन की तैयारी? किसान संघ के नेताओं से की अचानक मुलाकात

भारत और अमेरिका के बीच हुए हालिया व्यापार समझौते पर कांग्रेस सांसद और लोकसभा...

Microsoft Windows और Office में पाई गईं खामियां, हैक हो सकता है आपका सिस्टम

अगर आप माइक्रोसॉफ्ट के Windows और Office सॉफ्टवेयर को यूज करते हैं तो आपको...

पुरानी इमारतें गुलामी की प्रतीक’, सेवा तीर्थ से पीएम मोदी की पहली स्पीच

प्रधानमंत्री मोदी सेवा तीर्थ और कर्तव्य भवन 1 और 2 के उद्घाटन कार्यक्रम में...

More like this

राहुल गांधी ने अपनी बदनामी करवाई,एपस्टीन फाइल्स आरोप पर हरदीप पुरी का वार

एपस्टीन फाइलों के विवाद पर केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने मीडिया से बातचीत के...

खिलाफ बड़े आंदोलन की तैयारी? किसान संघ के नेताओं से की अचानक मुलाकात

भारत और अमेरिका के बीच हुए हालिया व्यापार समझौते पर कांग्रेस सांसद और लोकसभा...

Microsoft Windows और Office में पाई गईं खामियां, हैक हो सकता है आपका सिस्टम

अगर आप माइक्रोसॉफ्ट के Windows और Office सॉफ्टवेयर को यूज करते हैं तो आपको...