Homeटेक्नोलॉजीक्या कोई चुपके से इस्तेमाल कर रहा आपका PAN कार्ड? जानिए कैसे

क्या कोई चुपके से इस्तेमाल कर रहा आपका PAN कार्ड? जानिए कैसे

Published on

भारत में PAN कार्ड (Permanent Account Number) न सिर्फ पहचान पत्र है बल्कि यह एक महत्वपूर्ण वित्तीय दस्तावेज भी है। बैंक खाता खोलने से लेकर टैक्स फाइल करने, प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन से लेकर लोन लेने तक हर सरकारी और निजी प्रक्रिया में PAN की ज़रूरत होती है, लेकिन जितनी इसकी अहमियत बढ़ी है उतना ही बढ़ गया है इसका गलत इस्तेमाल।आजकल साइबर ठग PAN कार्ड की मदद से नकली बैंक अकाउंट खोल रहे हैं फर्जी लोन ले रहे हैं और टैक्स धोखाधड़ी जैसी गतिविधियों में लिप्त हैं।

अगर आपको शक है कि आपका PAN कार्ड किसी और के द्वारा इस्तेमाल किया जा रहा है तो इसका पता लगाना बहुत आसान है। आपको बस यह देखना होगा कि आपके नाम पर कोई अनजान लोन या क्रेडिट अकाउंट तो नहीं चल रहा। इसके लिए सबसे कारगर तरीका है अपने क्रेडिट स्कोर की जांच करना।

आज के समय में पैन कार्ड के दुरुपयोग की जांच से संबंधित कई ऐप्स जैसे PhonePe, Google Pay और Paytm पर आप आसानी से अपना क्रेडिट स्कोर देख सकते हैं।बस ऐप खोलें, “Credit Score” सर्च करें और अपनी बुनियादी जानकारी दर्ज करें।कुछ ही सेकंड में आपके सामने आपके PAN से जुड़े सभी वित्तीय रिकॉर्ड्स दिखाई देंगे।अगर यहां आपको किसी अनजान लोन या खाते की जानकारी मिले तो समझ लीजिए कि आपका PAN कार्ड गलत हाथों में चला गया है।

अगर जांच के दौरान आपको कोई संदिग्ध ट्रांजैक्शन दिखे तो तुरंत बैंक और क्रेडिट ब्यूरो (जैसे CIBIL) को सूचित करें।इसके साथ ही आयकर विभाग की वेबसाइट पर जाकर शिकायत दर्ज करें और PAN कार्ड के दुरुपयोग की रिपोर्ट बनाएं।अगर रिपोर्ट में कोई गड़बड़ी नहीं मिलती, तो निश्चिंत रहें आपका PAN कार्ड फिलहाल सुरक्षित है।PAN कार्ड आपकी पहचान और आर्थिक सुरक्षा से जुड़ा अहम दस्तावेज़ है।इसलिए इसे केवल सुरक्षित रखना ही काफी नहीं, बल्कि समय-समय पर इसकी जांच करते रहना भी ज़रूरी है।

Latest articles

जनगणना 2027 के लिए 11,718 करोड़ रुपये मंजूर, मोदी सरकार का बड़ा फैसला

lकेंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा है कि 2027 से देशभर में जनगणना होगी।...

राहुल गांधी ने वायु प्रदूषण का सदन में उठाया मुद्दा, विस्तृत चर्चा की मांग की

#RahulGandhi # issue #airpollution #House#demand#detaileddiscussion.#Govt लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रदूषण के मुद्दे...

आधार की फोटोकॉपी पर जल्द लगेगी रोक! UIDAI ला रहा बड़ा बदलाव

कई वर्षों से जहां भी पहचान देने की बात आती है आधार की फोटोकॉपी...

डायबिटीज के मरीजों के लिए खुशखबरी, भारत में लॉन्च हुई Ozempic

दवा कंपनी नोवो नॉर्डिस्क ने भारत में अपनी चर्चित डायबिटीज दवा ओजेम्पिक लॉन्च कर...

More like this