Homeटेक्नोलॉजीस्‍मार्ट प्‍लग कैसे बचाते हैं ब‍िजली, इन्‍हें लगाने का फायदा कब होता...

स्‍मार्ट प्‍लग कैसे बचाते हैं ब‍िजली, इन्‍हें लगाने का फायदा कब होता है

Published on

आजकल हर कोई बिजली बचाना चाहता है। इसके लिए लोग तरह-तरह के उपाय करते है। लेकिन कई बार ऐसा होता है कि तमाम कोशिशें करने के बाद भी बिजली नहीं बच पाती है, जरूरी गैजेट्स को तो ऑन रखना ही पड़ता है, इस कारण बिजली बचाना मुश्किल हो जाता है। बिजली बचाने के लिए बाजार में स्मार्ट प्लग बहुत बिक रहे हैं। लोग सोचते हैं कि ये लगाने से बिल अपने आप कम हो जाएगा। लेकिन क्या वाकई ऐसा होता है या यह सिर्फ एक भ्रम है? चलिए, जानते हैं कि क्‍या स्मार्ट प्लग बिजली बचाते हैं, अगर बचाते हैं तो कैसे?

इलेक्‍ट्र‍िशि‍यन के अनुसार स्मार्ट प्लग से बिजली बिल कम हो सकता है, पर यह इस बात पर निर्भर करता है कि आप इन्हें कैसे इस्तेमाल करते हैं। अगर आप ऐसे सॉकेट में स्मार्ट प्लग लगा रहे हैं जो साल में दो-चार बार ही इस्तेमाल होता है, तो कुछ खास फायदा नहीं होगा। लेकिन टीवी, चार्जर, माइक्रोवेव जैसे रोज इस्तेमाल होने वाले सामान में लगाएं, तो फर्क साफ दिखता है। ये प्लग ‘फैंटम एनर्जी’ यानी खाली पड़ी हुई बिजली को रोकते हैं। मतलब जब आपका टीवी बंद है, तब भी वो थोड़ी-थोड़ी बिजली खींचता रहता है। स्मार्ट प्लग उसे पूरी तरह बंद कर देता है।

ये प्लग वाई-फाई से जुड़ते हैं। आप अपने फोन से या एलेक्सा-गूगल जैसे वॉइस असिस्टेंट से इन्हें कंट्रोल कर सकते हैं। घर पर न हों, तब भी फोन से बंद कर सकते हैं। आप टाइम सेट कर सकते है, जैसे रात 11 बजे के बाद टीवी को बंद करना है तो यह प्लग अपने आप बंद कर देता है। कई प्लग तो ये भी बताते हैं कि किस इलेक्‍ट्रॉन‍िक सामान ने कितनी बिजली खाई।

बेन कोलो के मुताबिक, आम घर में स्मार्ट प्लग से साल भर में 1500 से 5000 रुपये तक की बचत हो सकती है। यानी करीब 20 से 60 डॉलर। ज्यादा कमरे और ज्यादा सामान वाले घर में बचत ज्यादा होगी। लेकिन यह फर्क एक-दो महीने में नहीं द‍िखेगा। लंबे समय तक स्मार्ट प्लग का इस्तेमाल करेंगे, तब पता चलेगा। वहीं स्मार्ट थर्मोस्टैट (एसी का तापमान अपने आप कंट्रोल करने वाला डिवाइस) लगाएं तो साल में 10-12 हजार रुपये तक बच सकते हैं।

Latest articles

संसद में किसी भी बिल या प्रस्ताव पर पार्टी लाइन से हट कर वोट, मनीष तिवारी ने पेश किया प्रस्ताव

कांग्रेस के सीनियर लोकसभा मेंबर मनीष तिवारी ने मौजूदा विंटर सेशन के दौरान सदन...

भारत में हम तनानती नहीं,सनातनी,कोलकाता गीता पाठ कार्यक्रम में धीरेंद्र शास्त्री की हुंकार

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में सामूहिक गीता पाठ का आयोजन किया गया। इस...

पित्त की पथरी अब बच्चों में भी आम, क्या है इसके पीछे की बड़ी वजह?

अब तक पित्त की पथरी यानी Gallstones को एक ऐसी बीमारी माना जाता था...

पश्चिम बंगाल में बाबरी मस्जिद के निर्माण को लेकर बवाल 

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में बाबरी मस्जिद की नींव रखने को लेकर राजनीतिक...

More like this