न्यूज डेस्क
आईफोन विनिर्माता एप्पल भारत में अपना पहला रिटेल स्टोर अगले हफ्ते खोल रहा है।वैश्विक टेक दिग्गज टिम कुक ने मंगलवार को इसकी घोषणा की। कंपनी, मुंबई में अधिकारिक तौर पर अपना पहला स्टोर 18 अप्रैल को और दिल्ली में दूसरा स्टोर 20 अप्रैल को खोलेगी।

इन स्टोर को खोलने के लिए एप्पल प्रमुख टिम कुक भारत दौरे पर आ रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक टिम कुक मुंबई और दिल्ली में होने वाले कार्यक्रमों की अध्यक्षता करेंगें।

कंपनी अभी भारत में अपने उत्पादों को विशेष एप्पल प्रीमियम पुर्नविक्रेता स्टोर (एपीआर) के अलावा रिलायंस डिजिटल, क्रोमा जैसे बड़े प्रारूप वाली खुदरा श्रृंखलाओं, बहु-ब्रांड खुदरा दुकानों और ई-वाणिज्य मंच के जरिये बेचती है।

कंपनी ने कहा, एप्पल ने भारत में ग्राहकों के लिए दो नए खुदरा स्थल खोलने की मंगलवार को घोषणा की। 18 अप्रैल को मुंबई में एप्पल बीकेसी और 20 अप्रैल को दिल्ली में एप्पल साकेत खोला जाएगा।
