WTC Points Table: भारत की वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में लंबी छलांग, पॉइंट्स टेबल में ऑस्ट्रेलिया को पछाड़ा, इंग्लैंड की टीम 8वें स्थान पर फिसली

0
286

न्यूज डेस्क
राजकोट टेस्ट मैच में बड़ी जीत से टीम इंडिया को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 की पॉइंट्स टेबल में बड़ा फायदा हुआ। अब टीम इंडिया डब्ल्यूटीसी पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर पहुंच गई। है। भारत ने ऑस्ट्रेलियाई टीम को पछाड़कर दूसरा नंबर हासिल किया है। पॉइंट्स टेबल में न्यूजीलैंड की टीम पहले पायदान पर है। ऑस्ट्रेलिया तीसरे स्थान पर है। पहले नंबर पर न्यूजीलैंड की टीम है। कीवी टीम का जीत प्रतिशत 75 है।

भारत के पास 7 मैच में 50 अंक हो गए हैं। भारत का अंक प्रतिशत 59.52 हो गया है।ऑस्ट्रेलियाई टीम 10 मैच में से 6 मैचों में जीत हासिल कर 66 अंक के साथ तीसरे स्थान पर हैं। इंग्लैंड की टीम को इस हार से एक स्थान का नुकसान हुआ। इंग्लैंड टीम आठवें स्थान पर है।

टीम इंडिया ने राजकोट टेस्ट में इंग्लैंड को 434 रनों के विशाल अंतर से पटखनी दी। भारत-इंग्लैंड के बीच अब तक हुए मुकाबलों में यह भारत की रनों के लिहाज से सबसे बड़ी जीत रही। इस मुकाबले में रवींद्र जडेजा प्लेयर ऑफ दी मैच चुने गए। उन्होंने इस मुकाबले में 112 रन की पारी भी खेली और कुल 7 विकेट भी चटकाए।

रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल और सरफराज खान ने भी दमदार प्रदर्शन किया। रोहित ने पहली पारी में शतक जड़ा, तो वहीं यशस्वी ने तीसरी पारी में दोहरा शतक जमाया। सरफराज ने भारत की दोनों पारियों में ताबड़तोड़ अर्धशतक जमाये। पांच टेस्ट मैचों की सीरीज में भारत अब 2-1 से आगे है। सीरीज का चौथा टेस्ट रांची में 23 फरवरी से खेला जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here