HomeखेलWPL 2024 Auction : काशवी गौतम-सदरलैंड रहीं सबसे महंगी खिलाड़ी,ऑक्शन में 30...

WPL 2024 Auction : काशवी गौतम-सदरलैंड रहीं सबसे महंगी खिलाड़ी,ऑक्शन में 30 प्लेयर्स बिकीं, 5 करोड़पति

Published on

न्यूज डेस्क
वीमेन प्रीमियर लीग सीजन 2 की नीलामी शनिवार, 9 दिसंबर को मुंबई में हुई। नीलामी में नौ विदेशी खिलाड़ियों समेत कुल 30 खिलाड़ियों को पांच फ्रेंचाइजी ने खरीदा है। वुमन प्रीमियर लीग की नीलामी में पांच फ्रेंचाइजी ने कुल 12 करोड़ 75 लाख रुपए खर्च किए हैं। भारत की काशवी गौतम और ऑस्ट्रेलिया की एनाबेल सदरलैंड पर फ्रेंचाइजी ने सबसे महंगी बोली लगाई। भारतीय खिलाड़ियों पर फ्रेंचाइजी ने 6.85 करोड़ रुपए खर्च किए। विदेशी खिलाड़ियों पर 5.9 करोड़ रुपए खर्च हुए। वहीं, नीलामी के बाद 4.9 करोड़ रुपए बच गए हैं।

ऑक्शन में 5 प्लेयर्स की कीमत एक करोड़ रुपए से ज्यादा रही। काशवी से पहले अनकैप्ड वृंदा दिनेश इस ऑक्शन की पहली भारतीय करोड़पति बनी थीं। उन्हें यूपी वॉरियर्ज ने बेस प्राइस से 13 गुना ज्यादा कीमत देकर 1.30 करोड़ रु़पए में खरीदा। वृंदा की बेस प्राइस 10 लाख रुपए थी।

सदरलैंड, वृंदा और काशवी के अलावा ऑस्ट्रेलिया की फीब लीचफील्ड (1 करोड़) और साउथ अफ्रीका की शबनिम इस्माइल (1.20 करोड़) को भी ऑक्शन में एक करोड़ से ज्यादा रुपए की कीमत मिली। लीचफील्ड को गुजरात और शबनिम को मुंबई ने खरीदा।

20 साल की काशवी गौतम सीजन-2 के ऑक्शन में सबसे महंगी प्लेयर बनीं। तेज गेंदबाज ऑलराउंडर काशवी चंडीगढ़ से घरेलू क्रिकेट खेलती हैं। वह 2020 में अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ घरेलू वनडे में 10 विकेट लेने के बाद चर्चा में आई थीं। जिसके बाद उन्हें 2022 में अंडर-19 वर्ल्ड कप में भी टीम इंडिया से खेलने का मौका मिला।

इन 30 खिलाड़ियों पर लगी सफल बोली

1. एनाबेल सदरलैंड- दिल्ली कैपिटल्स, 2 करोड़ (ऑस्ट्रेलिया)
2. काशवी गौतम- गुजरात जायंट्स, 2 करोड़ (भारत)
3. वृंदा दिनेश यूपी वॉरियर्स, 1.30 करोड़ (भारत)
4. शबनम इस्माइल- मुंबई इंडियंस, 1.20 करोड़ (साउथ अफ्रीका)
5. फोएबे लिचफील्ड- गुजरात जायंट्स, 1 करोड़ (ऑस्ट्रेलिया)
6. एकता बिष्ट- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, 60 लाख (भारत)
7. जॉर्जिया वेयरहैम- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, 40 लाख (ऑस्ट्रेलिया)
8. डैनियल वैट- यूपी वॉरियर्स,30 लाख (इंग्लैंड)
9. मेघना सिंह- गुजरात जायंट्स, 30 लाख (भारत)
10. केट क्रॉस- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, 30 लाख (इंग्लैंड)

11. एस. मेघना- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, 30 लाख (भारत)
12. लॉरेन चीटल- गुजरात जायंट्स, 30 लाख (ऑस्ट्रेलिया)
13. सिमरन बहादुर- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, 30 लाख (भारत)
14. वेदा कृष्णमूर्ति- गुजरात जायंट्स, 30 लाख (भारत)
15. गौहर सुल्ताना- यूपी वॉरियर्स, 30 लाख (भारत)
16. सोफी मोलीनक्स- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, 30 लाख (ऑस्ट्रेलिया)
17. प्रिया मिश्रा- गुजरात जायंट्स, 20 लाख (भारत)
18. एस. सजना- मुंबई इंडियंस, 15 लाख (भारत)
19. तृषा पूजिता- गुजरात जायंट्स10 लाख (भारत)
20. अपर्णा मंडल- दिल्ली कैपिटल्स, 10 लाख (भारत)

21. पूनम खेमनार- यूपी वॉरियर्स, 10 लाख(भारत)
22. अमनदीप कौर- मुंबई इंडियंस, 10 लाख (भारत)
23. साइमा ठाकोर- यूपी वॉरियर्स, 10 लाख (भारत)
24. कैथरीन ब्राइस- गुजरात जायंट्स, 10 लाख (स्कॉटलैंड)
25. मन्नत कश्यप- गुजरात जायंट्स, 10 लाख (भारत)
26. अश्वनी कुमारी- दिल्ली कैपिटल्स, 10 लाख (भारत)
27. फातिमा जाफर- मुंबई इंडियंस, 10 लाख (भारत)
28. कीर्तन बालाकृष्णन- मुंबई इंडियंस, 10 लाख (भारत)
29. शुभा सतीश- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, 10 लाख (भारत)
30. तरन्नुम पठान- गुजरात जायंट्स, 10 लाख (भारत)

Latest articles

Power crisis in Karnataka, will Siddaramaiah retain his position or lose it?

कर्नाटक में सीएम की कुर्सी को लेकर खींचतान शुरू हो गई है। उपमुख्यमंत्री डीके...

बिहार में होने वाला है बड़ा एक्शन! शाह–सम्राट के 30 मिनट की मुलाकात ने बढ़ाई हलचल

बिहार सरकार में गृह मंत्री बनाए जाने के बाद सम्राट चौधरी पहली बार बुधवार...

ट्रेन में सफर के दौरान क्यों होती है नेटवर्क की समस्या, क्या है छुटकारा पाने का तरीका

ट्रेन से यात्रा करना हम भारतीयों की रोजमर्रा की आदत का हिस्सा बन चुका...

अचानक मुंह में बनने लगा जरूरत से ज्यादा बलगम, हो सकती है ये दिक्कत

बहुत से लोग सुबह उठते ही गले में कफ या बलगम महसूस करते हैं...

More like this

Power crisis in Karnataka, will Siddaramaiah retain his position or lose it?

कर्नाटक में सीएम की कुर्सी को लेकर खींचतान शुरू हो गई है। उपमुख्यमंत्री डीके...

बिहार में होने वाला है बड़ा एक्शन! शाह–सम्राट के 30 मिनट की मुलाकात ने बढ़ाई हलचल

बिहार सरकार में गृह मंत्री बनाए जाने के बाद सम्राट चौधरी पहली बार बुधवार...

ट्रेन में सफर के दौरान क्यों होती है नेटवर्क की समस्या, क्या है छुटकारा पाने का तरीका

ट्रेन से यात्रा करना हम भारतीयों की रोजमर्रा की आदत का हिस्सा बन चुका...