HomeखेलWomens Asian Champions Trophy 2024 Final:भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीतकर...

Womens Asian Champions Trophy 2024 Final:भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीतकर रचा इतिहास, चीन को 1-0 से हराया

Published on

न्यूज डेस्क
भारतीय महिला हॉकी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी अपने नाम कर ली है। भारत ने फाइनल में चीन को 1-0 से हराकर खिताब अपने नाम किया। भारतीय महिला टीम ने इस तरह तीसरी बार खिताब जीता है। भारत के लिए दीपिका ने तीसरे क्वार्टर में गोल किया जो अंत में निर्णायक साबित हुआ। दीपिका ने 31वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर गोल किया और टीम को बढ़त दिलाई। चीन की टीम निर्धारित समय तक गोल नहीं कर सकी और उसे हार का सामना करना पड़ा।

भारत के लिए एकमात्र गोल 31वें मिनट में दीपिका ने दागा। यह टूर्नामेंट का उनका 11वां गोल रहा। इसके अलावा चीन ने कई बार गोल दागने का भरपूर प्रयास किया, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिल सकी।

पिछला खिताब भी भारतीय टीम ने ही जीता था। ऐसे में यह टीम का लगातार दूसरा खिताब रहा है। मेजबान भारतीय टीम इस बार टूर्नामेंट में अजेय रही है। यह एकमात्र टीम है, जिसे अब तक हराया नहीं जा सका है। भारत ने ग्रुप स्टेज में भी अपने सभी मैच जीते हैं। भारतीय टीम ने मंगलवार को सेमीफाइनल में जापान को 2-0 से हराया था। दूसरी ओर चीन का भी टूर्नामेंट में रिकॉर्ड अच्छा रहा है। उसे ग्रुप स्टेज में सिर्फ भारतीय टीम से ही हार का सामना करना पड़ा था। चीन ने अपने 5 पूल गेम में से चार जीते हैं। उसने सेमीफाइनल में मलेशिया को 3-1 से हराया था।

Latest articles

भोपाल कॉन्फ्रेंस में CJI की मौजूदगी में न्यायिक रोडमैप तय

चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया और सुप्रीम कोर्ट, 25 राज्यों के हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस...

बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर राहुल के साइन नहीं? कांग्रेस ने बताई वजह

#RahulGandhi# signature # no-confidencemotion #Birla #missing#Congress #explains the reason विपक्ष ने मंगलवार को लोकसभा स्पीकर...

खाते में पैसे आये और मिनटों में उड़ गए, ये है नया डिजिटल स्कैम

आज के डिजिटल दौर में ठगी के तरीके जितनी तेजी से बदल रहे हैं,...

हर घूंट पानी के बाद यूरिन क्यों आता है? जानिए क्या है कारण और शरीर का पूरा साइंस

हम सभी को बचपन से यही सिखाया जाता है कि दिन भर में खूब...

More like this