न्यूज डेस्क
भारत और वेस्टइंडीज के बीच अगले महीने से होने वाली क्रिकेट श्रृंखलाओं के शेड्यूल का ऐलान कर दिया गया है। टीम इंडिया जुलाई में एक महीने से भी ज्यादा वक्त के लिए कैरेबियाई द्वीप समूह में रहेगी। इस दौरान दोनों देशों के बीच दो टेस्ट, तीन वनडे और चार टी-20 इंटरनेशनल मुकाबलों की सीरीज खेली जाएगी। टूर की शुरुआत 12 जुलाई से होगी और आखिरी मैच 12 अगस्त को होगा। टी-20 फॉर्मेट में हार्दिक पंड्या की कप्तानी में कई युवा खिलाड़ियों को मौका मिलने की उम्मीद है। इस दौरे के लिए कई रोहित, विराट समेत कई दिग्गजो को आराम दिया जा सकता है।
क्रिकेट वेस्टइंडीज ने जुलाई और अगस्त में भारत के खिलाफ होने वाली सीरीज के लिए मैच कार्यक्रम और स्थानों की घोषणा कर दी है। भारत का वेस्टइंडीज का एक महीने का दौरा होगा। जहां 12 जुलाई से दो टेस्ट मैचों की सीरीज शुरू होगी। इसके बाद तीन वनडे और पांच टी20 मैच होंगे। पहला टेस्ट मैच 12 से 16 जुलाई तक डोमिनिका के विंडसर पार्क में खेला जाएगा। वहीं, दूसरा टेस्ट मैच 20 से 24 जुलाई के त्रिनिदाद के क्वींस पार्क ओवल में बीच खेला जाएगा। दूसरा टेस्ट दोनों टीमों के बीच 100वां टेस्ट मुकाबला होगा।
भारत का वेस्टइंडीज दौरा 2023:
टेस्ट सीरीज
12-16 जुलाई: पहला टेस्ट मैच, विंडसर पार्क, डोमिनिका
20-24 जुलाई: दूसरा टेस्ट मैच, क्वींस पार्क ओवल, त्रिनिदाद
(सभी मैच भारतीय समयानुसार 7.30 PM से होंगे)
वनडे सीरीज
27 जुलाई: पहला ODI, केंसिंग्टन ओवल, बारबाडोस
29 जुलाई: दूसरा ODI, केंसिंग्टन ओवल, बारबाडोस
1 अगस्त: तीसरा ODI, ब्रायन लारा क्रिकेट अकादमी, त्रिनिदाद
(सभी मैच भारतीय समयानुसार 7:00 PM से होंगे)
T20 सीरीज
3 अगस्त: पहला टी20 इंटरनेशनल, ब्रायन लारा क्रिकेट अकादमी, त्रिनिदाद
6 अगस्त: दूसरा टी20 इंटरनेशनल, नेशनल स्टेडियम, गुयाना
8 अगस्त: तीसरा टी20 इंटरनेशनल, गुयाना नेशनल स्टेडियम
12 अगस्त: चौथा टी20 इंटरनेशनल, ब्रोवार्ड काउंटी स्टेडियम, लॉडरहिल, फ्लोरिडा
13 अगस्त: 5वां टी20 इंटरनेशनल, ब्रोवार्ड काउंटी स्टेडियम, लॉडरहिल, फ्लोरिडा
(सभी मैच भारतीय समयानुसार 8.00 PM से होंगे)

