Homeखेलक्रिकेट में बदल गए ये नियम, ICC के इस कदम से फील्डिंग...

क्रिकेट में बदल गए ये नियम, ICC के इस कदम से फील्डिंग टीम की बढ़ेगी मुसीबत

Published on

न्यूज डेस्क
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने नए साल पर क्रिकेट के नियमों में कुछ अहम बदलाव किए हैं। इन बदलावों के बाद खिलाड़ी नियमों का इस्तेमाल गलत तरीके से फायदा उठाने के लिए नहीं कर पाएंगे। आईसीसी द्वारा बदले गए नियम में सबसे बड़ा स्टंपिंग को लेकर है। इससे जुड़े रिव्यू अब सिर्फ साइड-ऑन कैमरों को देखकर ही लिए जाएंगे। इसका मतलब यह हुआ कि थर्ड अंपायर के पास जब स्टंपिंग को लेकर अपील पहुंचेगी तो वह यह नहीं देखेंगे कि गेंद बल्ले से लगी या नहीं। वह सिर्फ स्टंपिंग को लेकर फैसला सुनाएंगे।

नए नियम के अनुसार, स्टंपिंग रिव्यू सिर्फ स्टंपिंग देखने के लिए होगा, ताकि अन्य तरीकों से आउट होने की रिव्यू के लिए बिना अपना रिव्यू खर्च किए टीमें फायदा न उठा सकें। ये बदलाव 12 दिसंबर, 2023 से लागू हो गए हैं। आईसीसी के नए संशोधन में कहा गया है, “नया नियम स्टंपिंग के रिव्यू को केवल स्टंपिंग की जांच तक ही सीमित रखता है, इसलिए फील्डिंग टीम को रिव्यू के दौरान किसी अन्य तरह से आउटके जांच के लिए मुफ्त में रिव्यू नहीं मिलेंगे।”

एक और बदलाव कनकशन रिप्लेसमेंट को लेकर है। इस नए नियम के अनुसार- यदि बाहर गए खिलाड़ी पर गेंदबाजी करने से सस्पेंड किया गया है तो रिप्लेसमेंट में आए खिलाड़ी को भी गेंदबाजी करने की अनुमति नहीं होगी।’ इसके साथ ही तीसरे अंपायर के पास फ्रंट फुट के अलावा सभी प्रकार की फुट फॉल्ट नो बॉल की स्वचालित रूप से जांच करने का व्यापक दायरा होगा।

Latest articles

ईरान पर हमले का मोदी को नहीं था पता: इजराइल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इसराइल डर से वापस आने की तुरंत बाद इसराइल और...

उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी का BJP में होगा विलय, राज्यसभा की सीट फंसी?

राज्यसभा चुनाव से पहले RLM प्रमुख और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा दिल्ली पहुंचे।उनको दिल्ली...

प्राइवेट फोटो-वीडियो से ब्लैकमेल का खेल खत्म! I4C ने बताया ऐसा आसान तरीका

  इंटरनेट के दौर में निजी तस्वीरों और वीडियो के जरिये ब्लैकमेलिंग के मामले तेजी...

क्या सच में नहीं होता सोराइसिस का कोई इलाज, जानें कितनी खतरनाक है यह बीमारी

# reality#  cure #psoriasis# dangerous #disease सोरायसिस एक ऐसी स्किन की बीमारी है जिसमें त्वचा...

More like this