नई दिल्ली: अंगूठे में चोट के बावजूद मैदान में उतरे कप्तान रोहित शर्मा ने नाबाद 51 रन की साहसिक पारी के बावजूद भारत को बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे वनडे में 5 रन से हार का सामना करना पड़ा। भारतीय टीम ने बांग्लादेश में लागतार दूसरी वनडे सीरीज गंवा दी। इससे पहले बांग्लादेश ने अपने घर में 2015 में महेंद्र सिंह धोनाी की कप्तानी वाली भारतीय टीम से 2—1 से सीरीज जीती थी।
बांग्लादेश ने पहला वनडे एक विकेट से जीता था। मेजबान टीम को तीन मैचों की सीरीज में 2—0 की अजेय बढ़त मिल गई है। रोहित एंड कंपनी पर अब क्लीनस्वीप का खतरा है। बांग्लादेश ने मैन आॅफ द मैच मेहदी हसन मिराज की मदद से 7 विकेट पर 271 रन बनाए। भारतीय टीम 9 विकेट पर 266 रन ही बना सकी। फील्डिंग के दौरान अंगूठे में चोट के बावजूद सात विकेट गिरने के बाद उतरे कप्तान रोहित शर्मा ने हार टालने का भरसक प्रयास किया।
अंतिम गेंद पर नहीं लगा छक्का
अंतिम दो ओवरों में भारत को 40 रनों की जरूरत थी। रोहित ने 49वें ओवर में दो छक्कों की मदद से 20 रन बटोरे। उनके दो कैच भी छूटे थे। अंतिम गेंद पर सिराज आउट हो गए। आरिखरी ओवर में 20 रन की जरूरत थी। रोहित ने मुस्ताफिजुर की दूसरी और तीसरी गेंद पर दो चौके लगाए। चौथी गेंद पर रन नहीं बना। अंतिम दो गेंदों पर दो छक्कों की जरूरत थी। रोहित ने पांचवी गेंद पर छक्का जड़कर नया रोमांच जगाया पर यॉर्कर लेंथ पर आयी अंतिम गेंद पर छक्का नहीं लग सका।

