Homeखेलबांग्लादेश दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान, ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा की...

बांग्लादेश दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान, ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा की होगी वापसी

Published on

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने बांग्लादेश दौरे के लिए टीम की घोषणा कर दी है। भारत का बांग्लादेश दौरा वनडे सीरीज से शुरू होगा, जिसमें तीन मैच ढाका में 4, 7 और 10 दिसंबर को खेले जाएंगे। न्यूजीलेंड दौरे पर जिन सीनियर खिलाड़ियों को आराम दिया गया है वे बांग्लादेश दौरे पर भारतीय टीम का हिस्सा होंगे। स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा भी बांग्लादेश दौरे के लिए भारत के टेस्ट और वनडे टीम में वापसी करेंगे।

पहला टेस्ट 14 से 18 दिसंबर के बीच चटगांव में खेला जाएगा और टीमें 22 से 26 दिसंबर तक होने वाले दूसरे टेस्ट के लिए ढाका जाएंगी। टेस्ट मैच आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा हैं।

बांग्लादेश दौरे के लिए भारत टेस्ट टीम:

रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), केएस भरत (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज और उमेश यादव।

बांग्लादेश दौरे के लिए भारत वनडे टीम:

रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), शिखर धवन, विराट कोहली, रजत पाटीदार, श्रेयस अय्यर, राहुल त्रिपाठी, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, दीपक चाहर और यश दयाल।

Latest articles

ईरान पर हमले का मोदी को नहीं था पता: इजराइल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इसराइल डर से वापस आने की तुरंत बाद इसराइल और...

उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी का BJP में होगा विलय, राज्यसभा की सीट फंसी?

राज्यसभा चुनाव से पहले RLM प्रमुख और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा दिल्ली पहुंचे।उनको दिल्ली...

प्राइवेट फोटो-वीडियो से ब्लैकमेल का खेल खत्म! I4C ने बताया ऐसा आसान तरीका

  इंटरनेट के दौर में निजी तस्वीरों और वीडियो के जरिये ब्लैकमेलिंग के मामले तेजी...

क्या सच में नहीं होता सोराइसिस का कोई इलाज, जानें कितनी खतरनाक है यह बीमारी

# reality#  cure #psoriasis# dangerous #disease सोरायसिस एक ऐसी स्किन की बीमारी है जिसमें त्वचा...

More like this