HomeखेलT20 World Cup 2022: श्रीलंका को हराकर इंग्लैंड सेमीफाइनल में, मौजूदा चैंपियन...

T20 World Cup 2022: श्रीलंका को हराकर इंग्लैंड सेमीफाइनल में, मौजूदा चैंपियन ऑस्ट्रेलिया बाहर

Published on

नई दिल्ली: मौजूदा टी20 विश्व कप चैंपियन टूर्नामेंट से बाहर हो गया है। इंग्लैंड ने अपने आखिरी सुपर 12 के मुकाबले में श्रीलंका को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। इंग्लैंड ने श्रीलंका को 20 ओवर में आठ विकेट पर 141 रन के स्कोर पर रोका और फिर 19.4 ओवर में छह विकेट पर 144 रन बनाकर यह मुकाबला आसानी से जीत लिया। इसके साथ ही मेजबान ऑस्ट्रेलिया की सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदें खत्म हो गयीं।

प्लस नेट रन के आधार पर पहुंचा इंग्लैंड सेमीफाइन में

अंकतालिका में न्यूजीलैंड, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के एक बराबर सात-सात अंक हैं लेकिन प्लस नेट रन रेट के कारण न्यूजीलैंड और इंग्लैंड सेमीफाइनल में पहुंच गए जबकि ऑस्ट्रेलिया को माइनस नेट रन रेट का नुकसान उठाना पड़ा। लेग स्पिनर आदिल राशिद को चार ओवर में 16 रन पर एक विकेट की शानदार गेंदबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया।

मेजबान टीम का विश्व कप नहीं जीतने का सिलसिला जारी

इंग्लैंड की इस जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया के बाहर होने का मतलब है कि मेजबान देश का पुरुष टी20 विश्व कप नहीं जीतने का सिलसिला बरकरार रहेगा, साथ ही किसी टीम द्वारा लगातार दो खिताब नहीं जीत पाने का सिलसिला भी बरकरार रहेगा। टी20 विश्व कप के आठ आयोजनों में छह बार मेजबान टीम राउंड दो से आगे नहीं बढ़ सकी है।

एलेक्स हेल्स ने खेली श्रीलंका के खिलाफ शानदार पारी

इंग्लैंड की तरफ से कप्तान जोस बटलर ने 28, एलेक्स हेल्स ने 30 गेंदों पर सात चौकों और एक छक्के की मदद से 47 और बेन स्टोक्स ने 36 गेंदों में नाबाद 42 रन बनाये। क्रिस वोक्स पांच रन पर नाबाद रहे। श्रीलंका की तरफ से लाहिरू कुमारा, वनिंदु हसरंगा और धनंजय डिसिल्वा ने दो-दो विकेट लिए।

Latest articles

ईरान पर हमले का मोदी को नहीं था पता: इजराइल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इसराइल डर से वापस आने की तुरंत बाद इसराइल और...

उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी का BJP में होगा विलय, राज्यसभा की सीट फंसी?

राज्यसभा चुनाव से पहले RLM प्रमुख और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा दिल्ली पहुंचे।उनको दिल्ली...

प्राइवेट फोटो-वीडियो से ब्लैकमेल का खेल खत्म! I4C ने बताया ऐसा आसान तरीका

  इंटरनेट के दौर में निजी तस्वीरों और वीडियो के जरिये ब्लैकमेलिंग के मामले तेजी...

क्या सच में नहीं होता सोराइसिस का कोई इलाज, जानें कितनी खतरनाक है यह बीमारी

# reality#  cure #psoriasis# dangerous #disease सोरायसिस एक ऐसी स्किन की बीमारी है जिसमें त्वचा...

More like this