T20 World Cup 2022 : भारत का विजय अभियान जारी, नीदरलैंड को 56 रनों से रौंदा

0
394

नई दिल्ली: भारत ने टी20 विश्व कप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए आज नीदरलैंड को 56 रनों से हरा दिया है। सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में खेले गये इस मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए नीदरलैंड को 179 रनों का विशाल लक्ष्य दिया।

रोहित, कोहली और सूर्य ने जड़े अर्धशतक

भारत ने शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों रोहित शर्मा (53), विराट कोहली (नाबाद 62) और सूर्यकुमार यादव (नाबाद 51) के शानदार अर्धशतकों की बदौलत भारत ने 179 रन बनाये। हालांकि इस मुकाबले में भी लोकेश राहुल एक बार फिर फ्लॉप रहे और केवल 9 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

नीदरलैंड ने 20 ओवर में बनाए 123 रन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी नीदरलैंड की 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 123 रन ही बना सका टीम की ओर से टिम प्रिंगल (20) और कॉलिन एकरमैन (17) ने सबसे ज्यादा रन बनाए।

गेंदबाजों ने किया शानदार प्रदर्शन

भारत की ओर से अक्षर पटेल, आर अश्विन, भुवनेश्वर कुमार और अर्शदीप सिंह ने दो-दो विकेट चटकाए। वहीं, मोहम्मद शमी ने एक विकेट लिया। सूर्य को उनकी शानदार पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here