Homeखेलस्टार महिला पहलवान विनेश फोगट ने कहा कोच करते हैं यौन शोषण !

स्टार महिला पहलवान विनेश फोगट ने कहा कोच करते हैं यौन शोषण !

Published on

न्यूज़ डेस्क 
विनेश फोगट ने जो बयान दिया है वह भारत के लिए किसी कलंक से कम नहीं। अगर खिलाडियों के साथ यौन शोषण की कहानी सामने आती है तो फिर आगे की बात ही क्या की जा सकती है। खेल में यौन शोषण की बात हालांकि अक्सर सामने आती है। लेकिन जिस तरह से फोगट ने कहा है वह दिल दहलाने वाला है। अगर खिलाडियों के साथ ऐसा ही चलता रहा तो आने वाले समय में शायद ही कोई महिला खिलाड़ी मैडल जीतने का प्रयास कर सके।

तीन कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल जीत चुकीं भारतीय की स्टार महिला पहलवान विनेश फोगाट ने आज 18 जनवरी को कहा कि कोच महिला पहलवानों को प्रताड़ित कर रहे हैं और फेडरेशन के चहेते कुछ कोच महिला कोचों के साथ भी बदसलूकी करते हैं। वे लड़कियों (महिला पहलवानों) का यौन उत्पीड़न करते हैं। डब्ल्यूएफआई अध्यक्ष ने भी कई लड़कियों का यौन उत्पीड़न किया है।

विनेश फोगाट ने कहा, टोक्यो ओलंपिक में हार के बाद ब्रजभूषण शरण सिंह ने मुझे ‘खोटा सिक्का’ कहा था। डब्ल्यूएफआई ने मुझे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। मैं हर दिन आत्महत्या करने के बारे में सोचती थी। अगर किसी पहलवान को कुछ होता है तो इसकी जिम्मेदारी रेसलर फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष की ही होगी।

फोगट ने मानसिक उत्पीड़न के लिए सांसद ब्रजभूषण सिंह का भी नाम लिया है। क्या सांसद को इस तरह की बातें करनी चाहिए ! क्या कोई नेता चुनाव हार जाता है तो उसके साथ भी ऐसा ही व्यवहार किया जाता है ?

जिस तरह से चुनाव में हार जीत होती रहती है ठीक उसी तरह खेल में भी हार जीत संभव है। लेकिन हार के बाद उत्पीड़न की बात कही से भी जायज नहीं माना जा सकता। और सबसे ज्यादा आपत्ति की बात यौन शोषण की है। फोगट को ऐसे लोगों का नाम खुलासा करना चाहिए ताकि देश और समाज के सामने ऐसे लोगो की पहचान हो सके और उसे दण्डित भी किया जा सके।

Latest articles

ईरान पर हमले का मोदी को नहीं था पता: इजराइल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इसराइल डर से वापस आने की तुरंत बाद इसराइल और...

उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी का BJP में होगा विलय, राज्यसभा की सीट फंसी?

राज्यसभा चुनाव से पहले RLM प्रमुख और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा दिल्ली पहुंचे।उनको दिल्ली...

प्राइवेट फोटो-वीडियो से ब्लैकमेल का खेल खत्म! I4C ने बताया ऐसा आसान तरीका

  इंटरनेट के दौर में निजी तस्वीरों और वीडियो के जरिये ब्लैकमेलिंग के मामले तेजी...

क्या सच में नहीं होता सोराइसिस का कोई इलाज, जानें कितनी खतरनाक है यह बीमारी

# reality#  cure #psoriasis# dangerous #disease सोरायसिस एक ऐसी स्किन की बीमारी है जिसमें त्वचा...

More like this