नई दिल्ली: श्रीलंका शीर्ष क्रम में बाएं हाथ के बल्लेबाज दनुष्का गुणतिलका को सिडनी में दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। गुणतिलका को सिडनी के रोज बे में एक 29 वर्षीय महिला के यौन उत्पीड़न के आरोप में गिरफ्तार किया गया।
SL batter Danushka Gunathilaka arrested on rape charges in Sydney
Read @ANI Story | https://t.co/fU3a0K4Qc4#SLCricket #DanushkaGunathilaka #Sydney #Arrest #SexualAssault pic.twitter.com/BX1HAxL5BE
— ANI Digital (@ani_digital) November 6, 2022
गुणतिलके की ऑनलाइन डेटिंग ऐप के जरिये हुई थी महिला से मुलाकात
जानकारी के मुताबिक, गुणतिलका एक महिला से कुछ दिनों तक एक ऑनलाइन डेटिंग ऐप के जरिए बातचीत कर रहे थे। लेकिन आगे बात मिलने जुलने पर आ गई और आरोप लगाया गया कि उन्होंने 2 नवंबर की शाम को कथित तौर पर महिला का यौन उत्पीड़न किया।
गुणतिलके को होटल में किया गया गिरफ्तार
गुणतिलके को रविवार सुबह सिडनी के ससेक्स स्ट्रीट के एक होटल में गिरफ्तार किया गया और सिडनी सिटी पुलिस स्टेशन ले जाया गया और चार मामलों का आरोप लगाया गया। उन्हें जमानत देने से इनकार कर दिया गया और रविवार को एक ऑडियो-विजुअल लिंक के माध्यम से पररामट्टा जमानत अदालत में पेश होंगे।
गुणतिलका 2018 में भी फंस चुके हैं ऐसे ही मामले में
गुणतिलका 2018 में इसी तरह की घटना में फंसे थे। तब श्रीलंकाई क्रिकेट ने उन्हें कदाचार के लिए निलंबित कर दिया था। पुलिस ने श्रीलंका में नार्वे की एक महिला द्वारा लगाए गए कथित दुष्कर्म के मामले में गुणतिलका और उनके दोस्त से पूछताछ की थी। हालांकि, पुलिस ने तब गुणतिलका की संलिप्तता को खारिज कर दिया था। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने श्रीलंका के लिए 100 से अधिक अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं।

