HomeखेलIPL 2024, SRH vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स को लगातार दूसरे मैच...

IPL 2024, SRH vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स को लगातार दूसरे मैच में मिली शिकस्त, हैदराबाद ने 6 विकेट से जीता मैच

Published on

न्यूज डेस्क
आईपीएल 2024 के 18वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई सुपर किंग्स को 6 विकेट से हरा दिया। शुक्रवार को हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मैच में चेन्नई ने सनराइजर्स को 166 रनों को लक्ष्य दिया। जिसे मेजबान टीम ने 18.1 ओवर में हासिल कर लिया। चेन्नई की चार मैचों में यह लगातार दूसरी हार है। उसे पिछले मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने हराया था। वहीं, सनराइर्जस की चार मैचों में यह दूसरी जीत है।


इस मुकाबले में पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। सीएसके ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट खोकर 165 रन बनाए। पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई की शुरुआत खराब रही और उसने चौथे ओवर में सलामी बल्लेबाज रचिन रविंद्र 12 रन का विकेट गवां दिया। इसके बाद आठवें ओवर में कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ 21 गेंदों में तीन चौके और एक छक्के की मदद से 26 रन बनाकर पवेलियन लौट गये। अजिंक्य रहाणे ने 30 गेंदों में दो चौके और एक छक्के की मदद से 35 रन बनाये। शिवम दुबे ने 24 गेदों में दो चौके और चार छक्के लगाते हुए 45 रन बनाये। डैरिल मिचेल 13 रन बनाकर आउट हुये। रवींद्र जाडेजा 31 रन और महेन्द्र सिंह धोनी एक रन बनाकर नाबाद रहे। हैदराबाद की ओर से भुवनेश्वर कुमार, टी नटराजन , पैट कमिंस, शाहबाज अहमद और जयदेव उनादकट को एक-एक विकेट मिला।

166 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी हैदराबाद की ट्रैविस हेड और अभिषेक शर्मा की सलामी जोड़ी ने शानदार शुरुआत करते हुए पहले विकेट के लिए ताबड़तोड़ अंदाज में 2.4 ओवर में 46 जोड़ डाले। अभिषेक शर्मा ने 12 गेंदों में तीन चौके और चार छक्कों लगाते हुए 37 रन बनाये। उन्हें चाहर ने जडेजा के हाथों कैच आउट कराया। अभिषेक ने मुकेश के एक ही ओवर में 27 रन ठोके डाले। 10वें ओवर में ट्रैविस हेड 31 रन के रूप में हैदराबाद का दूसरा विकेट गिरा।


14वें ओवर में एडन मारक्रम मोईन अली ने पगबाधा आउट कर दिया। उन्होंने 36 गेंदों में चार चौकों और एक छक्का लगाते हुए 50 रन बनाये। शाहबाज अहमद 18 रन को भी मोईन अली ने पगबाधा आउट किया। हेनरिक क्लासन 10 रन और नितीश कुमार रेड्डी 14 रन बनाकर नाबाद रहे। नितीश कुमार रेड्डी ने 19वें ओवर की पहली गेंद पर छक्का लगाकर हैदराबाद को छह विकेट से जीत दिलाई। अभिषेक शर्मा इस मुकाबले में भी प्लेयर ऑफ द मैच रहे। चेन्नई के लिए मोईन अली ने सर्वाधिक 2 विकेट लिए।

Latest articles

ईरान पर हमले का मोदी को नहीं था पता: इजराइल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इसराइल डर से वापस आने की तुरंत बाद इसराइल और...

उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी का BJP में होगा विलय, राज्यसभा की सीट फंसी?

राज्यसभा चुनाव से पहले RLM प्रमुख और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा दिल्ली पहुंचे।उनको दिल्ली...

प्राइवेट फोटो-वीडियो से ब्लैकमेल का खेल खत्म! I4C ने बताया ऐसा आसान तरीका

  इंटरनेट के दौर में निजी तस्वीरों और वीडियो के जरिये ब्लैकमेलिंग के मामले तेजी...

क्या सच में नहीं होता सोराइसिस का कोई इलाज, जानें कितनी खतरनाक है यह बीमारी

# reality#  cure #psoriasis# dangerous #disease सोरायसिस एक ऐसी स्किन की बीमारी है जिसमें त्वचा...

More like this

ईरान पर हमले का मोदी को नहीं था पता: इजराइल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इसराइल डर से वापस आने की तुरंत बाद इसराइल और...

उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी का BJP में होगा विलय, राज्यसभा की सीट फंसी?

राज्यसभा चुनाव से पहले RLM प्रमुख और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा दिल्ली पहुंचे।उनको दिल्ली...

प्राइवेट फोटो-वीडियो से ब्लैकमेल का खेल खत्म! I4C ने बताया ऐसा आसान तरीका

  इंटरनेट के दौर में निजी तस्वीरों और वीडियो के जरिये ब्लैकमेलिंग के मामले तेजी...