South Africa vs Sri Lanka: साउथ अफ्रीका की वर्ल्डकप में धमाकेदार शुरुआत, श्रीलंका को 102 रन से हराया, बनाया महा रिकॉर्ड

0
344

न्यूज डेस्क
दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में साउथ अफ्रीका और श्रीलंका के बीच क्रिकेट वर्ल्डकप 2023 का चौथा मुकाबला खेला गया। श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। साउथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट खोकर स्कोर बोर्ड पर 428 रन लगाए। श्रीलंका की पूरी टीम 326 बनाकर ऑल आउट हो गई, और 102 के विशाल अंतर से मैच हार गयी।

श्रीलंका के गेंदबाजों की साउथ अफ्रीकी बल्लेबाजों ने टी 20 अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए विश्व कप के कई रिकॉर्ड अपने नाम किये। साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया के 417 रनों के विश्व कप के सबसे बड़े स्कोर के रिकॉर्ड को चूर-चूर कर दिया। उसने निर्धारित 50 ओवरों में पांच विकेट पर 428 रन ठोक डाले। फिर जवाब में खेलने उतरी श्रीलंकाई टीम 44.5 ओवर में 326 रन ही बना पाई।

साउथ अफ्रीका की ओर से एडम मार्करम ने महज 49 गेंदों पर शतक जड़ा। वहीं, क्विंटन डिकॉक और रेसी वेन डर डुसेन ने भी शतकीय पारी खेली। डेविड मिलर 21 गेंदों पर 39 रन बनाकर नाबाद रहे। साउथ अफ्रीका ने वर्ल्डकप के एक ही मुकाबले में तीन बल्लेबाजों ने शतक लगाकर नया रिकॉर्ड बनाया।

साउथ अफ्रीका के लिए क्विंटन डि कॉक (84 गेंद, 12 चौके, तीन छक्के, 100 रन), रासी वान डेर डुसेन (110 गेंद, 13 चौके, 2 छक्के 108 रन) और आखिरी में एडेन मार्करम ने 54 गेंदों में 14 चौके और तीन छक्के के दम पर 106 रन ठोके। मार्करम ने इस दौरान सिर्फ 49 गेंदों में शतक बनाते हुए विश्व कप का सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड ​भी अपने नाम किया।

429 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंकाई टीम की शुरुआत बेहद निराशाजनक रही। पथुम निसांका खाता खोले बिना पवेलियन लौट गए। इसके बाद कुसल परेरा भी सात रन बनाकर आउट हो गए। दोनों को मार्को यानसेन ने बोल्ड किया। कुसल मेंडिस ने सदीरा समरविक्रमा के साथ मिलकर पारी संभालने की कोशिश की। दोनों ने 42 रन की साझेदारी निभाई। हालांकि, तेजी से रन बटोरने के चक्कर में मेंडिस आउट हो गए। उन्होंने 42 गेंदों में चार चौके और आठ छक्के की मदद से 76 रन की आतिशी पारी खेली,इस दौरान उन्होंने 6 शानदार छक्के भी लगाये। समरविक्रमा भी 23 रन और धनंजय डिसिल्वा 11 रन बनाकर आउट हुए

इसके बाद चरिथ असलंका ने कप्तान शनाका के साथ मिलकर 82 रन की साझेदारी निभाई। इस साझेदारी को एनगिडी ने तोड़ा। उन्होंने असलंका को आउट किया। असलंका 65 गेंदों में आठ चौके और चार छक्के की मदद से 79 रन बनाकर आउट हुए। शनाका ने 62 गेंदों में 68 रन जरूर बनाए, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। शनाका ने अपनी पारी में छह चौके और तीन छक्के लगाए और केशव महाराज की गेंद पर क्लीन बोल्ड हुए। दुनिथ वेलालगे खाता नहीं खोल सके, जबकि कसुन रजिथा ने 33 रन की पारी खेली।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here