सानिया मिर्जा के साथ शादी की खबरों पर शमी ने तोड़ी चुप्पी,कहा-अगर हिम्मत है तो…

0
161

न्यूज डेस्क
भारतीय टीम के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने एक इंटरव्यू में कई बड़े खुलासे किए है। शमी और टेनिस स्टार सानिया मिर्जा के शादी की खूब अफवाहें चली थी। जिसका जवाब शमी ने देते हुए इन सभी अफवाहों को सिरे से खारिज कर दिया है। हाल ही में पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक और सानिया मिर्जा के बीच तलाक हो चुका है। जिसके बाद से शमी के साथ उनका नाम जोड़ा जा रहा था। कई लोगों ने सोशल मीडिया पर दोनों के जल्द शादी करने की बात तक कह डाली थी।

मोहम्मद शमी ने एक इंटरव्यू में सानिया मिर्जा के साथ शादी की बात का खुलासा करते हुआ कहा कि यह काफी अजीब है और जानबूझकर ऐसा मजाक किया गया है। शमी ने कहा की फोन खोलने पर अपनी ही तस्वीर दिखती है। मैं सबको एक चीज बोलना चाहता हूं, किसी की भी टांग इस तरह से नहीं खींचना चाहिए। शमी ने कहा की हो सकता है कि मीम्स आपके मजाक के लिए हो लेकिन वो किसी से जीवन से जुड़ा हुआ है। इसलिए काफी सोच समझकर मीम्स बनाने चाहिए। शमी ने सख्त लिहाज में कहा कि दूसरे की टांग खींचना या दूसरे को गड्ढे में डालना बड़ा आसान होता है। आपको सोच-समझकर मीम्स बनाना चाहिए। यह बिल्कुल गलत है। हिम्मत है तो वेरिफाइड अकाउंट से ऐसे मीम्स शेयर करें, फिर मैं बताऊंगा।

शमी ने कहा कि दूसरे व्यक्ति को गड्ढे में धकेलना आसान है, लेकिन उन्हीं लोगों को खुद सफलता प्राप्त करने के बारे में सोचना चाहिए। शमी ने आगे कहा, “जितना मजा इन लोगों को दूसरों की टांग खींचने में आता है, मैं उन्हीं लोगों से कहना चाहूंगा कि अपने परिवार का सहारा बनकर चार लोगों का भविष्य ठीक करके दिखाएं। किसी दूसरे की मदद करके दिखाएं, तब मैं मानूंगा कि आप अच्छे इंसान हैं।”

बता दें कि टेनिस स्टार सानिया मिर्जाने इसी साल पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक से तलाक ले लिया था। वहीं जब मोहम्मद शमी के साथ उनकी शादी की अफवाहें फैलनी शुरू हुईं तो सानिया के पिता का बयान सामने आया था। सानिया के पिता ने इन सब खबरों को बकवास बताकर इसे खारिज कर दिया था।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here