Sania Shoaib: पाकिस्तानी एक्ट्रेस के साथ शोएब मलिक ने किया निकाह, सानिया मिर्जा का रिएक्शन हुआ वायरल

0
316

न्यूज डेस्क
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेट कप्तान शोएब मलिक ने भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा से तलाक के बाद पाकिस्तान की मशहूर अभिनेत्री सना जावेद से निकाह कर लिया। शोएब और सानिया का पांच साल का एक बेटा भी है जो सानिया के साथ रहता है। शोएब ने सोशल मीडिया पर अपनी नयी पत्नी के साथ तस्वीरें शेयर की हैं। सानिया के पिता इमरान मिर्जा ने बताया कि यह ‘खुला’ था जिसमें मुस्लिम महिला अपने पति से एकतरफा तलाक ले सकती है।

पिछले दो साल से ये अफवाहें चली आ रही थीं कि भारतीय टेनिस स्टार और पाकिस्तान के पूर्व कप्तान के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा है और दोनों अलग हो चुके हैं। पिछले दो साल में दोनों को साथ नहीं देखा गया। कुछ समय पहले ही शोएब ने इंस्टाग्राम पर सानिया को अनफॉलो किया था। सानिया और शोएब ने हैदराबाद में अप्रैल 2010 में निकाह किया था और दोनों दुबई में रहते थे।

शनिवार को शोएब द्वारा साझा की गई उन तस्वीरों से सानिया मिर्जा के साथ उनकी शादी टूटने की अफवाहें तथ्यों में बदल गईं। हालांकि, अब सवाल यह उठ रहे हैं कि दोनों के बीच ऐसा क्या हुआ, जिसकी वजह से दोनों अलग-अलग रास्ते चल दिए? पाकिस्तानी मीडिया में चल रही रिपोर्ट्स के मुताबिक, शोएब ने सानिया को धोखा दिया था और इससे सानिया काफी नाराज थीं। रिपोर्ट में बताया गया है कि क्रिकेटर के विवाहेतर संबंध थे।

अब इस मामले में सानिया और उनके परिवार वालों ने इस मामले पर चुप्पी तोड़ी है। सानिया ने अपनी निजी जिंदगी को हमेशा लोगों की नजरों से दूर रखा है। हालांकि, आज उनके लिए यह साझा करने की जरूरत पैदा हो गई है कि शोएब और उनका कुछ महीने पहले ही तलाक हो गया है।

वह शोएब को उनकी आगे की नई यात्रा के लिए शुभकामनाएं देती हैं। इससे पहले सानिया के पिता इमरान मिर्जा ने कहा था कि यह एक ‘खुला’ था, जो एक मुस्लिम महिला के अपने पति को एकतरफा तलाक देने के अधिकार से संबंधित है।

वही सानिया ने पिछले दिनों एक क्रिप्टिक पोस्ट किया था, जिसने उनके और मलिक के बीच तलाक की खबरों को तूल दिया था। सानिया ने लिखा था- ‘शादी कठिन है, तलाक कठिन है, अपना कठिन चुनें। मोटापा कठिन है, फिट रहना कठिन है, अपना कठिन चुनें। कर्ज में डूबना कठिन है, आर्थिक रूप से ठीक रहना कठिन है, अपना कठिन चुनें। किसी से बात करना कठिन है, बात न करना कठिन है, अपना कठिन चुनें। जिंदगी कभी आसान नहीं होगी। यह हमेशा कठिन रहेगी, लेकिन हम अपना कठिन चुन सकते हैं’। सानिया ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर जो कोट शेयर किया है, उसमें लिखा है- बुद्धिमानी से चुनें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here