नई दिल्ली: भारत की टेनिस स्टार सानिया मिर्जा और पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक तलाक की तैयारी कर रहे हैं। पाकिस्तानी मीडिया ने ये दावा किया है। रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि शोएब ने सानिया को धोखा दिया है और अभी दोनों अलग रह रहे हैं। 2010 में शादी के बंधन में बंधे सानिया-शोएब को स्पोर्ट्स वर्ल्ड में एक पावर कपल के रूप में जाना जाता हैं, लेकिन कुछ समय से दोनों की बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा हैं और रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों अलग-अलग भी रहने लग गए हैं।

सानिया मिर्जा ने अपने इंस्टाग्राम पर जाहिर किया दुख
तलाक की अफवाहों के बीच सानिया मिर्जा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक दुखी करने वाला पोस्ट डाला हैं। इसमें लिखा गया है कि टूटे दिल कहां जाते हैं ? जिसके जवाब में लिखा हुआ है कि- अल्लाह के पास, खुद को खोजने के लिए। वहीं इससे पहले भी उन्होंने एक पोस्ट डाली थी जिसमें उन्होंने लिखा था कि‘वो पल जो मुझे सबसे मुश्किल दिनों में ले जाते हैं।
View this post on Instagram
शोएब ने एक टीवी शो में सानिया को किया चीट
सानिया और शोएब के बीच दरार के पीछे का सही कारण अभी तक सामने नहीं आया है, लेकिन पाकिस्तान की कुछ मीडिया रिपोर्ट्स से पता चलता है कि शोएब मलिक ने अपने एक टीवी शो के दौरान सानिया के साथ कथित रूप से चीट किया। पाकिस्तानी मीडिया का ये भी दावा है कि ये कपल अब अलग हो गए हैं और पिछले कुछ समय से अलग ही रह रहे हैं।

