HomeखेलIPL 2024,RR vs DC: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान ने दिल्ली को 12...

IPL 2024,RR vs DC: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान ने दिल्ली को 12 रन से हराया,रियान पराग ने बनाये नाबाद 84 रन

Published on

न्यूज डेस्क
आईपीएल 2024 का 9वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स को रोमांचक मुकाबले में 12 रनो से हरा दिया। इस मैच में आरआर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवोरं में 5 विकेट के नुकसान पर 185 रन बनाए थे। इसके जवाब में डीसी 20 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 173 रन ही बना सकी। दिल्ली को जीत के लिए आखिरी ओवर में 17 रनों की जरूरत थी, लेकिन आवेश खान ने सिर्फ 4 रन देकर टीम को 12 रनों से मुकाबले में जीत दिला दी। आईपीएल 2024 में आरआर ने लगातार दूसरी जीत हासिल कर ली है, जबकि दिल्ली को लगातार दूसरा हार का सामना करना पड़ा है।

दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान रॉयल्स ने शुरुआती झटकों से उबरने के बाद रियान पराग के नाबाद 84 रन की बदौलत 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 185 रन बनाए। फिर राजस्थान ने 186 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली की टीम को 20 ओवर में 173/5 रन पर रोक मैच जीत लिया।

इससे पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान रॉयल्स टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। दूसरे ओवर में यशस्वी जायसवाल (5) के रूप में टीम को पहला झटका लगा। कप्तान संजू सैमसन 14 गेंद में 15 रन बनाकर पैवेलियन लौटे। बटलर 16 गेंद में 11 रन बनाए। अश्विन ने 19 गेंद में 19 रन की पारी खेली। ध्रुव जुरेल 12 गेंद में 20 रन बना सके।

दिल्ली के लिए डेविड वॉर्नर ने सबसे बड़ी पारी खेली, उन्होंने 34 गेंदों में 3 छक्के और 5 चौकों की मदद से 49 रन बनाए। इसके अलावा ट्रिस्टन स्टब्स ने 23 गेंदों में 3 छक्के और 2 चौकों की मदद से नाबाद 44 रन बनाए, लेकिन वो अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके। वॉर्नर (49) को आवेश खान ने अपना शिकार बनाया। उसके बाद मिशेल मार्श को 23 रनों पर बर्गर ने आउट किया। वहीं रिकी भुई 0, ऋषभ पंत 28, ट्रिस्टन स्टब्स नाबाद 44, अभिषेक पोरेल 9 और अक्षर पटेल नाबाद 15 रन बना सके।

राजस्थान के लिए सबसे ज्यादा विकेट नांद्रे बर्गर और युजवेंद्र चहल ने हासिल किये । इन दोनों गेंदबाजों ने 2-2 विकेट अपने नाम किए। इसके अलावा आवेश खान ने 1 विकेट लिया। वहीं दिल्ली की ओर से खलील अहमद, मुकेश कुमार, एनरिक नॉर्खिया, अक्षर पटेल और कुलदीप यादव ने 1-1 विकेट चटकाया।

 

 

Latest articles

ईरान पर हमले का मोदी को नहीं था पता: इजराइल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इसराइल डर से वापस आने की तुरंत बाद इसराइल और...

उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी का BJP में होगा विलय, राज्यसभा की सीट फंसी?

राज्यसभा चुनाव से पहले RLM प्रमुख और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा दिल्ली पहुंचे।उनको दिल्ली...

प्राइवेट फोटो-वीडियो से ब्लैकमेल का खेल खत्म! I4C ने बताया ऐसा आसान तरीका

  इंटरनेट के दौर में निजी तस्वीरों और वीडियो के जरिये ब्लैकमेलिंग के मामले तेजी...

क्या सच में नहीं होता सोराइसिस का कोई इलाज, जानें कितनी खतरनाक है यह बीमारी

# reality#  cure #psoriasis# dangerous #disease सोरायसिस एक ऐसी स्किन की बीमारी है जिसमें त्वचा...

More like this

ईरान पर हमले का मोदी को नहीं था पता: इजराइल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इसराइल डर से वापस आने की तुरंत बाद इसराइल और...

उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी का BJP में होगा विलय, राज्यसभा की सीट फंसी?

राज्यसभा चुनाव से पहले RLM प्रमुख और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा दिल्ली पहुंचे।उनको दिल्ली...

प्राइवेट फोटो-वीडियो से ब्लैकमेल का खेल खत्म! I4C ने बताया ऐसा आसान तरीका

  इंटरनेट के दौर में निजी तस्वीरों और वीडियो के जरिये ब्लैकमेलिंग के मामले तेजी...