HomeखेलIPL 2024,RR vs GT : राशिद खान ने राजस्थान रॉयल्स के जबड़े...

IPL 2024,RR vs GT : राशिद खान ने राजस्थान रॉयल्स के जबड़े से छीनी जीत, गुजरात टाइटंस ने तीन विकेट से जीता मैच

Published on

न्यूज डेस्क
आईपीएल 2024 के 24वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने राजस्थान रॉयल्स को तीन विकेट हराकर इस सीजन में अपनी तीसरी जीत दर्ज की जबकि राजस्थान को उसकी पहली हार उनके घर में मिली। राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में तीन विकेट खोकर 196 रन बनाए। इसके जवाब में गुजरात टाइटंस ने 20 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 199 रन बनाए। राशिद खान ने आखिरी दो ओवरों में मैच का रुख गुजरात के हक में पलट दिया। इस दमदार प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया। गुजरात इस जीत के साथ अंक तालिका में छठे स्थान पर पहुंच गई। अब टीम के खाते में छह अंक हो गए हैं। वहीं, पंजाब को नुकसान झेलना पड़ा है। वह सातवें स्थान पर पहुंच गई है जबकि राजस्थान रॉयल्स इस हार के बावजूद आठ अंकों के साथ टॉप पर बनी हुई है।

197 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात टाइटंस ने सधी हुई शुरुआत की। साई सुदर्शन और शुभमन गिल की सलामी जोड़ी ने पहले विकेट लिये 64 रन जोड़े। नौवें ओवर में कुलदीप सेन ने साई सुदर्शन के पगबाधा कर गुजरात को पहला झटका दिया। सुदर्शन ने 29 गेंदों में तीन चौके और एक छक्का लगाते हुए 35 रन बनाये। उसके बाद मैथ्यू वेड चार रन, अभिनव मनोहर एक रन का भी शिकार कुलदीप सेन ने किया। विजय शंकर 16 रन और शाहरुख खान 14 रन बनाकर आउट हुये।

शुभमन गिल ने टीम के लिए 44 गेंदों में छह चौके और दो छक्के लगाते हुए सर्वाधिक 72 बनाये। राहुल तेवतिया ने 11 गेंद पर तीन चौकों की मदद से 22 रन बनाये। राशिद खान 24 रन बनाकर नाबाद रहे। गुजरात ने 20 ओवर में सात विकेट पर 199 रन बनाकर कर मुकाबला तीन विकेट से जीत लिया। राजस्थान की ओर से कुलदीप सेन ने तीन विकेट लिये। यजुवेंद्र चहल को दो विकेट मिले। आवेश खान ने एक बल्लेबाज को आउट किया।

इससे पहले टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान की शुरुआत खराब रही और उसने पांचवें ओवर में सलामी बल्लेबाज यशस्वी जयसवाल 24 रन का विकेट गवां दिया। उसके बाद जॉस बटलर भी आठ बनाकर पवेलियन लौट गये। ऐसे संकट के समय रियान पराग और कप्तान संजू सैमसन ने पारी को संभाला और तीसरे विकेट लिये 130 रनों की साझेदारी की।

रियान पराग ने 48 गेंदों में तीन चौके और पांच छक्के लगाते हुए 76 रन बनाये। उन्हें मोहित शर्मा ने विजय शंकर के हाथों कैच आउट कराया। संजू सैमसन ने 38 गेंदों में सात चौके और दो छक्का लगाते हुए नाबाद 68 रनों की पारी खेली। शिमरॉन हेटमायर 13 रन बनाकर नाबाद रहे। राजस्थान ने निर्धारित 20 ओवरों में तीन विकेट पर 196 रनों का स्कोर खड़ा किया। गुजरात के लिए उमेश यादव, राशिद खान और मोहित शर्मा ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।

 

Latest articles

ईरान पर हमले का मोदी को नहीं था पता: इजराइल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इसराइल डर से वापस आने की तुरंत बाद इसराइल और...

उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी का BJP में होगा विलय, राज्यसभा की सीट फंसी?

राज्यसभा चुनाव से पहले RLM प्रमुख और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा दिल्ली पहुंचे।उनको दिल्ली...

प्राइवेट फोटो-वीडियो से ब्लैकमेल का खेल खत्म! I4C ने बताया ऐसा आसान तरीका

  इंटरनेट के दौर में निजी तस्वीरों और वीडियो के जरिये ब्लैकमेलिंग के मामले तेजी...

क्या सच में नहीं होता सोराइसिस का कोई इलाज, जानें कितनी खतरनाक है यह बीमारी

# reality#  cure #psoriasis# dangerous #disease सोरायसिस एक ऐसी स्किन की बीमारी है जिसमें त्वचा...

More like this

ईरान पर हमले का मोदी को नहीं था पता: इजराइल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इसराइल डर से वापस आने की तुरंत बाद इसराइल और...

उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी का BJP में होगा विलय, राज्यसभा की सीट फंसी?

राज्यसभा चुनाव से पहले RLM प्रमुख और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा दिल्ली पहुंचे।उनको दिल्ली...

प्राइवेट फोटो-वीडियो से ब्लैकमेल का खेल खत्म! I4C ने बताया ऐसा आसान तरीका

  इंटरनेट के दौर में निजी तस्वीरों और वीडियो के जरिये ब्लैकमेलिंग के मामले तेजी...