पहले ही सेशन में अश्विन ने रचा इतिहास, अपने इस वर्ल्ड रिकॉर्ड से मचाया तहलका

0
194

भारत और न्यूजीलैंड के बीच जारी टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में शुरू हो चुका है। इस मैच में टॉस मेहमान टीम के कप्तान टॉम लैथम ने जीता और बैटिंग चुना।भारतीय क्रिकेट टीम के मैनेजमेंट ने बड़ा फैसला लेते हुए इस मैच में तीन बदलाव किए।वाशिंगटन सुंदर, आकाशदीप और शुभमन गिल को कुलदीप यादव, केएल राहुल और मोहम्मद सिराज की जगह पर शामिल किया।इस मैच के पहले ही सेशन में स्टार स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने एक महारिकॉर्ड बनाकर इतिहास रच दिया।

इस टेस्ट मैच में जसप्रीत बुमराह और आकाशदीप ने भारत के लिए गेंदबाजी की शुरुआत की।कप्तान रोहित शर्मा ने ज्यादा देर न करते हुए पारी का सातवां ओवर अनुभवी स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को थमाया। अश्विन ने भी अपने पहले ही ओवर में कमाल दिखते हुए विपक्षी कप्तान टॉम लैथम (15) का शिकार कर लिया।ओवर की पांचवीं गेंद से अश्विन ने कीवी बल्लेबाज को एलबीडब्ल्यू आउट कराया। भारत को दूसरा विकेट भी अश्विन ने ही दिलाया, जब विलयंग 18 रन के निजी स्कोर पर विकेटकीपर ऋषभ पंत के हाथों लपक लिए गए।इस विकेट के साथ ही अश्विन ने इतिहास रच दिया.

आर अश्विन के इस दो विकेट को चटकाने के साथ ही वे वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप हिस्ट्री में सबसे ज्यादा बल्लेबाजों को आउट करने वाले बॉलर बन गए । उनसे पहले यह रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के नाथन लियोन के नाम था। नाथन लियोन ने अबतक डब्ल्यूटीसी में खेले 43 मैचों में 187 विकेट चटकाए हैं। अश्विन के अब 188 विकेट हो गए हैं।उन्होंने अपने 39वें मैच में ही लियोन को पीछे छोड़ दिया है। डब्ल्यूटीसी में सर्वाधिक विकेट लेने वाले खिलाड़ी निम्न हैं।

रविचंद्रन अश्विन – 188
नाथन लियोन – 187
पैट कमिंस – 175
मिचेल स्टार्क – 147
स्टुअर्ट ब्रॉड – 134

अश्विन टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में ऑस्ट्रेलिया के अनुभवी स्पिनर नाथन लियोन के बराबर पहुंच गए हैं। लियोन के नाम 530 टेस्ट विकेट हैं और वह इस लिस्ट में सातवें नंबर पर हैं।हालांकि, अश्विन ने लियोन की तुलना में सिर्फ 104वें टेस्ट मैच में यह विकेट पूरे कर लिया है।लियोन के नाम 530 विकेट 129 मैचों में हैं।टेस्ट मैचों में सर्वाधिक विकेट लेने वाले प्रमुख खिलाड़ी हैं
मुथैया मुरलीधरन – 800 ,
शेन वॉर्न – 708
जेम्स एंडरसन – 704
अनिल कुंबले – 619
स्टुअर्ट ब्रॉड – 604
ग्लेन मैक्ग्रा – 563
आर अश्विन – 530
नाथन लियोन – 530

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here