HomeखेलPCB की BCCI को धमकी, रमीज राजा बोले-अगर भारत एशिया कप के...

PCB की BCCI को धमकी, रमीज राजा बोले-अगर भारत एशिया कप के लिए नहीं आया तो हम वर्ल्ड कप के लिए वहां नहीं जाएंगे

Published on

नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष रमीज राजा ने भारत के खिलाफ एक बार फिर जहर उगला है। रमीज राजा ने भारतीय क्रिकेट बोर्ड पर निशाना साधते हुए कहा है कि अगर भारतीय टीम पाकिस्तान का दौरा नहीं करती है तो उन्हें हमारे बिना ही वनडे विश्व कप खेलना होगा। बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने हाल ही में एजीएम की बैठक में साफ तौर पर कहा था कि भारतीय टीम अगले साल एशिया कप के लिए पाकिस्तान नहीं जाएगी।

 भारत पाकिस्तान के बीच 2008 के बाद नहीं खेली गयी कोई द्विपक्षीय सीरीज

गौरतलब है कि भारत और पाकिस्तान के बीच राजनीतिक तनाव की वजह से 2012 के बाद कोई भी द्विपक्षीय सीरीज नहीं खेली गई है। इसके साथ-साथ भारतीय क्रिकेट टीम ने करीब 14 साल से पाकिस्तान का दौरा नहीं किया है। टीम इंडिया आखिरी बार एशिया कप खेलने के लिए 2008 में पाकिस्तान पहुंची थी। इसके बाद भारतीय टीम पाक नहीं गई है।

अगले साल पाकिस्तान की मेजबानी में होगा एशिया कप

अगले साल यानी 2023 में पाकिस्तान की मेजबानी में एशिया कप का आयोजन होना है। इसको लेकर बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने कहा था कि टीम इंडिया पाकिस्तान नहीं जाएगी। उनके इस बयान के जवाब में पीसीबी का बयान दिया। रमीज राजा ने कहा कि अगर वे (भारतीय क्रिकेट टीम) नहीं आएंगे तो उन्हें हमारे बिना ही विश्वकप खेलना होगा। हम अपना आक्रामक रवैया बनाए रखेंगे।

Latest articles

ईरान पर हमले का मोदी को नहीं था पता: इजराइल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इसराइल डर से वापस आने की तुरंत बाद इसराइल और...

उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी का BJP में होगा विलय, राज्यसभा की सीट फंसी?

राज्यसभा चुनाव से पहले RLM प्रमुख और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा दिल्ली पहुंचे।उनको दिल्ली...

प्राइवेट फोटो-वीडियो से ब्लैकमेल का खेल खत्म! I4C ने बताया ऐसा आसान तरीका

  इंटरनेट के दौर में निजी तस्वीरों और वीडियो के जरिये ब्लैकमेलिंग के मामले तेजी...

क्या सच में नहीं होता सोराइसिस का कोई इलाज, जानें कितनी खतरनाक है यह बीमारी

# reality#  cure #psoriasis# dangerous #disease सोरायसिस एक ऐसी स्किन की बीमारी है जिसमें त्वचा...

More like this