IPL 2024: मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा से छीनी कप्तानी, अब इस दिग्गज के हाथों में होगी टीम की कमान

0
202

न्यूज डेस्क
आईपीएल 2024 के ऑक्शन से पहले मुंबई इंडियंस ने फैंस को चौकाते हुए रोहित शर्मा से कप्तानी छीन ली है। रोहित 10 साल से टीम की कप्तानी संभाल रहे थे उनकी जगह कप्तानी हार्दिक पंड्या को सौंप दी है। हार्दिक पंड्या इससे पहले आईपीएल में गुजरात टाइटंस की कप्तानी कर चुके हैं और खिताब भी जीता चुके हैं।

मंबई इंडियंस ने आगामी सीजन से पहले बड़ी डील करते हुए हार्दिक पांड्या को टीम से फिर से जोड़ा और शुक्रवार को आईपीएल मिनी नीलामी से पहले उन्हें कप्तान बनाए जाने की घोषणा कर दी है। आईपीएल नीलामी 19 दिसंबर को होने वाली है। मुंबई इंडियंस के बयान के मुताबिक नेतृत्व में बदलाव उनकी भविष्य की योजना का हिस्सा है।

फ्रेंचाइजी ने रोहित को उनकी शानदार योगदान के लिए धन्यवाद दिया। हार्दिक की नियुक्ति पर मुंबई इंडियंस के वैश्विक प्रदर्शन प्रमुख महेला जयवर्धने ने कहा, यह विरासत निर्माण और भविष्य के लिए तैयार रहने के मुबई इंडियंस की सोच का हिस्सा है। उन्होंने कहा, मुंबई को सचिन तेंदुलकर से लेकर हरभजन सिंह और रिकी पोंटिंग से लेकर रोहित तक हमेशा असाधारण नेतृत्व का साथ मिला है। इन सब ने तत्काल सफलता में योगदान देने के साथ भविष्य के लिए टीम को मजबूत करने पर भी हमेशा ध्यान दिया।

रोहित शर्मा 2013 में मुंबई के कप्तान बने थे। उनकी कप्तानी में ही मुंबई ने अपने सभी पांच खिताब जीते। रोहित ने 2013, 2015, 2017, 2019 और 2020 में टीम को चैंपियन बनाया था। पिछले सीजन में मुंबई की टीम प्लेऑफ तक तो पहुंची थी, लेकिन खिताबी मुकाबले तक नहीं पहुंच पाई थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here