HomeखेलIPL 2024 LSG Vs MI: लखनऊ ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों...

IPL 2024 LSG Vs MI: लखनऊ ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, रोहित की 68 रनों की पारी बेकार

Published on

न्यूज डेस्क
आईपीएल 2024 के 67वें मुकाबले में लखनऊ सुपरजायंट्स ने मुंबई इंडियंस को 18 रन से हरा दिया। इस मैच में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या ने टॉस जीतकर, लखनऊ को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया था। लखनऊ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई के सामने 215 रनों का लक्ष्य रखा था, जिसे मुंबई हासिल नहीं कर सकी। इस मैच हीरो निकोलस पूरन रहे जिन्होंने लखनऊ के लिए 29 गेंद में 75 रनों तूफानी पारी खेली। कप्तान केएल राहुल ने भी 55 रन बनाए।


215 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस की रोहित शर्मा और डेवाल्स ब्रेविस की सलामी जोड़ी ने अच्छी शुरुआत करते पहले विकेट के लिये 88 रनों की साझेदारी की। मैच के बीच में बारिश होने के कारण खेल कुछ देर के लिए रोका गया। नौवें ओवर में नवीन उल हक ने डेवाल्स ब्रेविस (23) को आउट कर लखनऊ को पहली सफलता दिलाई। इसके बाद अगले ही ओवर में सूर्य कुमार यादव (शून्य) पर पवेलियन लौट गये। 11वें ओवर में रवि बिश्नोई ने रोहित शर्मा को आउट किया। रोहित ने 38 गेंदों में 10 चौके और तीन छक्के लगाते हुये (68) रन बनाये।

ईशान किशन (14) कप्तान हार्दिक पांड्या (16) और नेहाल वढेरा (1) रन बनाकर आउट हुये। नमन धीर ने 28 गेंदों में चार चौके पांच छक्के लगाते हुए नाबाद (62) रन बनाये। रोमारियो शेफार्ड (1)रन बनाकर नाबाद रहे। मुम्बई इंडियंस 20 ओवर में छह विकेट पर 196 रन ही बना सकी और 18 रनों से मुकाबला हार गई। लखनऊ सुपर जायंट्स की ओर से नवीन उल हक और रवि बिश्नोई ने दो-दो विकेट लिये। कुणाल पांड्या और मोहसिन खान ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।

इससे पहले लखनऊ सुपर जायंट्स ने मुंबई इंडियंस को 215 रनों का लक्ष्य दिया था। वानखेड़े स्‍टेडियम में मुम्बई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स की शुरुआत बेहद खराब रही और उसने पहले ही ओवर में देवदत्त पड़िक्कल (शून्य) का विकेट गवां दिया। उसके बाद कप्तान केएल राहुल और मार्कस स्टॉयनिस ने पारी को संभालने का प्रयास किया। छठें ओवर में मार्कस स्टॉयनिस (28) रन पर आउट हुये। उसके बाद दीपक हुड्डा (11), अरशद खान (शून्य) बनाकर आउट हुये। कप्तान के एल राहुल ने 41 गेंदों में तीन चौके और तीन छक्के लगाते हुये 55 रन बनाये।

निकोलस पूरन ने 29 गेंदों में पांच चौके और आठ छक्के लगाते हुए (75) रनों की तूफानी पारी खेली। आयुष बडोनी (22) और क्रुणाल पंड्या (17)रन बनाकर आउट हुये। लखनऊ सुपर जायंट्स ने निर्धारित 20 ओवरों में छह विकेट पर 214 रनों का स्कोर खड़ा किया। मुम्बई इंडियंस की ओर से नुवान तुषारा और पीयूष चावला ने तीन-तीन विकेट लिये। मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपरजायंट्स के लिए ये आईपीएल 2024 में आखिरी मुकाबला था। दोनों ही टीमें प्लेऑफ की रेस से पहले ही बाहर हो गई थीं।

Latest articles

एमएलसी पद से हटाए गए लालू के करीबी सुनील सिंह

आरजेडी के एमएलसी डॉ सुनील कुमार सिंह की सदस्यता बिहार विधान परिषद से समाप्त...

Google Maps Update: गूगल मैप में आए ये 6 धांसू फीचर्स, अब नहीं आएगी सफर

न्यूज डेस्क अब गूगल मैप्स फॉर व्हीकर चालकों को संकरी सड़क या कहीं भी पतली...

कोरियोग्राफर फराह खान की मां का निधन, 2 हफ्ते पहले मनाया था 79वां बर्थडे, लिखा था भावुक पोस्ट

न्यूज डेस्क फेमस बॉलीवुड कोरियोग्राफर और फिल्म निर्देशक फराह खान और उनके निर्देशक भाई साजिद...

आतंक के आका सुन लें, वे हमेशा हारेंगे’, पीएम मोदी ने कारगिल में कहा

पीएम मोदी द्रास पहुंच चुके हैं। यहां उन्होंने वॉर मेमोरियल में कारगिल युद्ध में...

More like this

एमएलसी पद से हटाए गए लालू के करीबी सुनील सिंह

आरजेडी के एमएलसी डॉ सुनील कुमार सिंह की सदस्यता बिहार विधान परिषद से समाप्त...

Google Maps Update: गूगल मैप में आए ये 6 धांसू फीचर्स, अब नहीं आएगी सफर

न्यूज डेस्क अब गूगल मैप्स फॉर व्हीकर चालकों को संकरी सड़क या कहीं भी पतली...

कोरियोग्राफर फराह खान की मां का निधन, 2 हफ्ते पहले मनाया था 79वां बर्थडे, लिखा था भावुक पोस्ट

न्यूज डेस्क फेमस बॉलीवुड कोरियोग्राफर और फिल्म निर्देशक फराह खान और उनके निर्देशक भाई साजिद...