HomeखेलIPL 2023: राजस्थान रॉयल्स ने पंजाब किंग्स को चार विकेट से हराकर...

IPL 2023: राजस्थान रॉयल्स ने पंजाब किंग्स को चार विकेट से हराकर प्लेऑफ की दौड़ से किया बाहर

Published on

न्यूज डेस्क
आईपीएल 2023 के 66वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने पंजाब किंग्स को चार विकेट से पराजित कर दिया है। इस हार के बाद पंजाब किंग्स प्लेऑफ की दौड़ से बाहर होने के साथ ही आईपीएल का सफर भी खत्म हो गया। पंजाब की टीम लगातार नौवें सीजन में लीग राउंड में ही बाहर हो गई। वह पिछली बार 2014 में प्लेऑफ तक पहुंची थी। तब वह उपविजेता रही थी। आईपीएल के 16 सीजन में पंजाब सिर्फ दो बार ही लीग राउंड से आगे बढ़ पाया। 2009 में वह सेमीफाइनल तक पहुंचा था। वहीं दूसरी और राजस्थान ने प्लेऑफ की अपनी उम्मीदों को कायम रखा है।


इस मुकाबले में पहले खेलते हुए पंजाब किंग्स ने 20 ओवर में पांच विकेट पर 187 रन बनाये। जवाब में राजस्थान ने दो गेंदों के शेष रहते छह विकेट खोकर 189 रन बनाते हुए मैच जीत लिया। राजस्थान रॉयल्स की पारी में ओपनर यशस्वी जायसवाल ने 50 और देवदत्त पडिक्कल ने 51 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली। इसके अलावा शिमरोन हेत्माएतर ने 46 रन का योगदान किया।

इससे पहले सैम कुरेन की नाबाद 49 रन की पारी के अलावा पांचवें विकेट के लिए जितेश शर्मा (44) के साथ 44 गेंद में 64 और छठे विकेट के लिए शाहरुख खान (नाबाद 41) के साथ 37 गेंद में 73 रन की अटूट साझेदारी के दम पर पंजाब किंग्स ने पांच विकेट पर 187 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। पंजाब की टीम सातवें ओवर में 50 रन पर चौथा विकेट गंवाने के बाद मुश्किल में थी लेकिन इन तीनों की बेखौफ बल्लेबाजी से टीम बड़ा स्कोर खड़ा करने में सफल रही। टीम ने आखिरी दो ओवर में 46 रन बटोरे। इंग्लैंड के हरफनमौला कुरेन ने 31 गेंद की नाबाद पारी में चार चौके और दो छक्के जड़े जबकि जितेश ने 28 गेंद की पारी में तीन छक्के और इतने ही चौके लगाये।

शाहरुख ने 23 गेंद की नाबाद पारी में चार चौके और दो छक्के लगाये। राजस्थान के लिए नवदीप सैनी सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 40 रन देकर तीन विकेट लिये। ट्रेंट बोल्ट और एडम जम्पा को एक-एक सफलता मिली।

Latest articles

ईरान पर हमले का मोदी को नहीं था पता: इजराइल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इसराइल डर से वापस आने की तुरंत बाद इसराइल और...

उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी का BJP में होगा विलय, राज्यसभा की सीट फंसी?

राज्यसभा चुनाव से पहले RLM प्रमुख और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा दिल्ली पहुंचे।उनको दिल्ली...

प्राइवेट फोटो-वीडियो से ब्लैकमेल का खेल खत्म! I4C ने बताया ऐसा आसान तरीका

  इंटरनेट के दौर में निजी तस्वीरों और वीडियो के जरिये ब्लैकमेलिंग के मामले तेजी...

क्या सच में नहीं होता सोराइसिस का कोई इलाज, जानें कितनी खतरनाक है यह बीमारी

# reality#  cure #psoriasis# dangerous #disease सोरायसिस एक ऐसी स्किन की बीमारी है जिसमें त्वचा...

More like this

ईरान पर हमले का मोदी को नहीं था पता: इजराइल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इसराइल डर से वापस आने की तुरंत बाद इसराइल और...

उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी का BJP में होगा विलय, राज्यसभा की सीट फंसी?

राज्यसभा चुनाव से पहले RLM प्रमुख और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा दिल्ली पहुंचे।उनको दिल्ली...

प्राइवेट फोटो-वीडियो से ब्लैकमेल का खेल खत्म! I4C ने बताया ऐसा आसान तरीका

  इंटरनेट के दौर में निजी तस्वीरों और वीडियो के जरिये ब्लैकमेलिंग के मामले तेजी...