HomeखेलIPL 2023: मुंबई इंडियंस ने लगायी जीत की हैट्रिक, हैदराबाद को 14...

IPL 2023: मुंबई इंडियंस ने लगायी जीत की हैट्रिक, हैदराबाद को 14 रन से हराया

Published on

न्यूज डेस्क
आईपीएल 2023 का 25वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला गया। हैदराबाद ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडिंयस की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 192 रन बनाए। जवाब में हैदराबाद की टीम 19.5 ओवर में 178 रन के स्कोर पर ऑलआउट हो गई। मुंबई इंडियंस ने मैच 14 रन से जीत लिया और उसकी यह लगातार तीसरी जीत है। इस हार के साथ ही सनराइजर्स की जीत का क्रम टूट गया है। उसे पिछले दो मुकाबलों में सफलता मिली थी, लेकिन वह जीत की हैट्रिक नहीं लगा सकी। वहीं, मुंबई की यह लगातार तीसरी जीत है।

कैमरन ग्रीन ने 40 गेंद पर बनाए नाबाद 64 रन

मुंबई के लिए कैमरन ग्रीन ने 40 गेंद पर नाबाद 64 रन की पारी खेली। उन्हें मुंबई इंडियंस ने इस बार नीलामी में 17.50 करोड़ रुपये में खरीदा था। ग्रीन ने मुंबई फ्रेंचाइजी के फैसले को सही साबित करते हुए आईपीएल में अपना पहला अर्धशतक लगाया। उन्होंने एक विकेट भी लिया। ग्रीन को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। इसके अलावा ईशान किशन ने 31 गेंद पर 38 और तिलक वर्मा ने 17 गेंद पर 37 रन बनाए। कप्तान रोहित शर्मा ने 18 गेंद पर 28 और टिम डेविड ने 11 गेंद पर 16 रन का योगदान दिया। सूर्यकुमार यादव सात रन बनाकर आउट हुए। सनराइजर्स के लिए मार्को यानसेन ने सर्वाधिक दो विकेट लिए। भुवनेश्वर कुमार और टी नटराजन को एक-एक सफलता मिली।


सनराइजर्स के लिए पांच बल्लेबाज ही दहाई का आंकड़ा पार कर पाए। मयंक अग्रवाल ने 41 गेंद पर सर्वाधिक 48 रन बनाए। हेनरिच क्लासेन ने 16 गेंद पर 36 रन बनाए। एडेन मार्करम ने 22, मार्को यानसेन ने 13 और वाशिंगटन सुंदर ने 10 रन बनाए। हैरी ब्रूक नौ, राहुल त्रिपाठी सात और अभिषेक शर्मा एक रन बनाकर आउट हुए।
अब्दुल समद से आखिरी ओवरों में टीम को विस्फोटक बल्लेबाजी की उम्मीद थी, लेकिन वह 12 गेंद पर नौ रन ही बना सके। मुंबई के लिए जेसन बेहरेनडॉर्फ, रिले मेरेडिथ और पीयूष चावला ने दो-दो विकेट लिए। अर्जुन तेंदुलकर और कैमरन ग्रीन को एक-एक सफलता मिली।

अर्जुन को मिली पहली सफलता

आईपीएल में अर्जुन तेंदुलकर को पहली सफलता मिली है। अर्जुन ने 2.5 ओवर में 18 रन दिए। उन्हें एक सफलता मिली। उन्हें पिछले मैच में कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ डेब्यू करने का मौका मिला था। तब अर्जुन ने दो ओवर में 17 रन दिए थे। उन्होंने दोनों मैचों में अपनी गेंदबाजी से प्रभावित किया है।

रोहित शर्मा ने दर्ज की बड़ी उपलब्धि

मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने अपनी छोटी पारी में एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली। उन्होंने आईपीएल में अपने 6 हजार रन पूरे कर लिए। रोहित के आईपीएल के 232 मैचों में 6014 रन हो गए। रोहित शर्मा छह हजार से ज्यादा रन बनाने वाले चौथे खिलाड़ी बन गए। रोहित शर्मा ने विराट कोहली, शिखर धवन और डेविड वॉर्नर के खास क्लब में खुद को शामिल कर लिया। आईपीएल में सबसे ज्यादा रन विराट कोहली के नाम हैं। उन्होंने 228 मैच में 6844 रन बनाए हैं। शिखर धवन के 210 मैच में 6477 और डेविड वॉर्नर के 167 मैच में 6109 रन हैं।

Latest articles

भूटान से दिल्ली पहुंचते ही सीधे LNJP पहुंचे पीएम मोदी,

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को भूटान से दिल्ली लौट आए हैं। एयरपोर्ट पर उतरने...

दिल्ली ब्लास्ट के संदिग्ध पर खुलासा,तुर्की के जैश के हैंडलर से मिले थे उमर और मुजम्मिल

दिल्ली ब्लास्ट के संदिग्ध उमर मोहम्मद और मुजम्मिल शकील को लेकर बड़ा खुलासा हुआ...

बिहार में वोटिंग का फाइनल डेटा जारी, महिलाओं ने पुरुषों से कितना ज्यादा वोट डाला?

#Final #voting# data #release #Bihar## women #men बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दोनों चरणों की...

पावर बैंक में दिख रहे ये संकेत तो समझिए बन चुका है टाइम बम हो सकता है बड़ा हादसा

आज के समय में पावर बैंक हमारी रोजमर्रा की ज़िंदगी का अहम हिस्सा बन...

More like this

भूटान से दिल्ली पहुंचते ही सीधे LNJP पहुंचे पीएम मोदी,

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को भूटान से दिल्ली लौट आए हैं। एयरपोर्ट पर उतरने...

दिल्ली ब्लास्ट के संदिग्ध पर खुलासा,तुर्की के जैश के हैंडलर से मिले थे उमर और मुजम्मिल

दिल्ली ब्लास्ट के संदिग्ध उमर मोहम्मद और मुजम्मिल शकील को लेकर बड़ा खुलासा हुआ...

बिहार में वोटिंग का फाइनल डेटा जारी, महिलाओं ने पुरुषों से कितना ज्यादा वोट डाला?

#Final #voting# data #release #Bihar## women #men बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दोनों चरणों की...