IPL 2023: मुंबई इंडियंस ने पंजाब किंग्स को 6 विकेट से हराया, अंकतालिका में भी हुआ बदलाव

0
203

न्यूज डेस्क
आईपीएल 2023 के 46वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने पंजाब किंग्स को छह विकेट से हरा कर इस सीजन की छठी जीत दर्ज की है। इस जीत के साथ मुंबई अंकतालिका में छठे स्थान पर पहुंच गयी है। दूसरी ओर, पंजाब की 10 मैच यह पांचवीं हार है। उसके 10 अंक हैं और वह सातवें पायदान पर फिसल गयी है। इस मैच में मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब किंग्स के बल्लेबाजों ने कमाल का खेल दिखाया। पंजाब की टीम ने मुंबई को जीतने के लिए 215 रनों का टारगेट दिया, जिसे मुंबई की टीम ने आसानी से 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया।

पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब किंग्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी। जब प्रभसिमरन सिंह सिर्फ 9 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद शिखर धवन भी 30 रन बनाकर आउट हो गए। मैट शॉर्ट ने 27 रन बनाए। इसके बाद लियाम लिविंगस्टोन ने 42 गेंदों में 82 रन बनाए, जिसमें 7 चौके और 4 लंबे छक्के शामिल थे। जितेश शर्मा ने उनका शानदार तरीके से साथ दिया है। जितेश ने 27 गेंदों में 49 रन बनाए, जिसमें 5 चौके 2 छक्के शामिल थे। इन दोनों ही बल्लेबाजों की वजह से पंजाब किंग्स की टीम बड़ा स्कोर बनाने में सफल रही। पंजाब की टीम ने 3 विकेट खोकर 214 रनों का स्कोर बनाया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस की शुरुआत अच्छी नहीं रही। कप्तान रोहित शर्म शून्य पर आउट होकर पवेलियन लौट गए,इसके बाद ईशान किशन और कैमरून ग्रीन की पारियों ने जीत की नींव रख दी। ईशान ने 41 गेंदों में 75 रन बनाए। वहीं, ग्रीन ने 18 गेंदों में 23 रनों का योगदान दिया। अंत में सूर्यकुमार यादव ने भी ईशान के साथ बड़ी साझेदारी निभाई। उन्होंने मैदान के हर तरफ स्ट्रोक लगाए। उन्होंने सिर्फ 31 गेंदों में ही 66 रन बनाए, जिसमें 8 चौके और 2 लंबे छक्के शामिल थे। टिम डेविड ने 19 रन बनाए। वहीं, तिलक वर्मा ने भी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 10 गेंदों में 26 रन बनाए, जिसमें 1 चौके 3 लंबे छक्के शामिल थे। इन खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन के कारण मुंबई इंडियंस ने 18.5 ओवर में चार विकेट पर 216 रन बनाकर मैच को अपने नाम कर लिया।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here