HomeखेलIPL 2023 : गुजरात ने 13.5 ओवर में जीता मैच, राजस्थान रॉयल्स...

IPL 2023 : गुजरात ने 13.5 ओवर में जीता मैच, राजस्थान रॉयल्स की करारी हार

Published on

न्यूज डेस्क
आईपीएल 2023 के 48वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने राजस्थान रॉयल्स को नौ विकेट से करारी शिकस्त दी। जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में मात्र 118 रन बनाये जिसे गुजरात ने 13.5 ओवर में एक विकेट खोकर हासिल कर दिया।

राजस्थान रॉयल्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही। जोस बटलर सिर्फ 8 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद यशस्वी जायसवाल 14 रन बनाकर आउट हो गए। कप्तान संजू सैमसन ने विकेट पर टिकने की कोशिश की, लेकिन वह सिर्फ 30 रन बनाकर आउट हो गए। देवदत्त पड्डीकल ने 12 रन बनाए। रविचंद्रन अश्विन 2 रन, रियान पराग 4 रन, शिमरोन हेटमयार 7 रन, ध्रुव जुरेल ने 20 रन बनाए हैं। राजस्थान रॉयल्स पूरे 20 ओवर भी नहीं खेल पाई और पूरी टीम 118 रन बनाकर आउट हो गई।

गुजरात टाइटंस के गेंदबाजों ने मैच में शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाजों को खुलकर स्ट्रोक नहीं लगाने दिए। मोहम्मद शमी, हार्दिक पांड्या, जोशुआ लिटिल ने 1-1 विकेट चटकाया। राशिद खान ने अपने चार ओवर में सिर्फ 14 रन देकर 3 विकेट हासिल किए। नूर अहमद के खाते में 2 विकेट गए।

119 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरे गुजरात के बल्लेबाज शुभमन गिल और ऋद्धिमान साहा ने बहुत ही संभल कर बल्लेबाजी की। गिल 36 रन बनाए। इसके बाद हार्दिक पांड्या और साहा ने मिलकर गुजरात को मैच जिता दिया। हार्दिक ने 39 रन और साहा ने 41 रनों की पारी खेली। राजस्थान के गेंदबाज मैच में कोई भी प्रभाव नहीं छोड़ पाए। राजस्थान की टीम के लिए सिर्फ युजवेंद्र चहल ही एक विकेट हासिल कर पाए।

Latest articles

CJI सूर्यकांत बोले- जब न्याय में देरी होने लगे तो समझो सब बर्बाद

भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत ने न्याय व्यवस्था पर बेहद कड़ा बयान दिया...

पाकिस्तान को ICC ने दी चेतावनी! अगर बायकॉट किया तो झेलनी होंगी खौफनाक सजाएं

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के नजदीक आते ही क्रिकेट की दुनिया में भूचाल आ...

शिबू सोरेन को पद्म भूषण,धर्मेंद्र को पद्म विभूषण, सरकार ने किया पद्म पुरस्कारों का ऐलान

केंद्र सरकार ने रविवार को पद्म पुरस्कारों का ऐलान किया है।झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री...

60 के बाद शरीर देता है साफ संकेत, जानें दर्द और असहजता में फर्क

उम्र बढ़ना जीवन की एक आम प्रक्रिया है और इसके साथ शरीर में बदलाव...

More like this