HomeखेलIPL 2023: दिल्ली को मिली पहली जीत, केकेआर को चार विकेट से...

IPL 2023: दिल्ली को मिली पहली जीत, केकेआर को चार विकेट से हराया

Published on

न्यूज डेस्क
गेंदबाजों के दमदार प्रदर्शन के बाद कप्तान डेविड वार्नर के शानदार अर्धशतकीय पारी पारी के दम पर दिल्ली केपिटल्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को चार विकेट से हरा कर इंडियन प्रीमियर लीग 2023 सत्र में आखिरकार पहली जीत दर्ज कर दी। दिल्ली के लिए कप्तान डेविड वार्नर ने 57 रन, मनीष पांड ने 21 रन,पृथ्वी शाह ने 13 और अक्षर पटेल ने नाबाद 19 रन बनाए। कोलकाता के लिए वरुण चक्रवर्ती, अनुकूल रॉय और नितीश राणा ने दो दो विकेट लिए।

दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान डेविड वार्नर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया,जिसे उनके गेंदबाजों ने सही साबित करते हुए केकेआर को 127 रन पर रोक दिया। दिल्ली के लिए ईशांत शर्मा , एनरिच नॉकिया, कुलदीप यादव और अक्षर पटेल ने दो दो विकेट लिए। जबकि मुकेश कुमार को एक विकेट मिला। केकेआर के सिर्फ तीन बल्लेबाज ही दहाई के आंकड़े तक पहुंच सके। ओपनर जेसन रॉय ने 43 रन, मनदीप सिंह ने 12 और आंद्रे रसेल ने 38 रनों का योग​दान दिया। इसके अलावा शेष आठ बल्लेबाज दोहरे अंकों तक पहुंचने में असमर्थ रहे।

इससे पहले केकेआर के लिए इग्लैंड के बल्लेबाज रॉय ने मुकेश कुमार को दूसरे ओवर में दो चौके जड़कर टीम को तेज शुरुआत देने की कोशिश की। उन्होंने पहली दो गेंद पर डीप मिडविकेट में और दूसरी गेंद पर कबर्स में चौका लगाया। इस ओवर की आखिरी गेंद पर हालांकि केकेआर ने लिटन दास के रूप में पहला विकेट गंवाया। फॉर्म में चल रहे वेंकटेश अय्यर खाता भी नहीं खोल सके और चौथे ओवर में एनरिक नॉकिया ने स्लिप में उन्हें मिशेल मार्श के हाथों केच आउट कराया।

Latest articles

ईरान पर हमले का मोदी को नहीं था पता: इजराइल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इसराइल डर से वापस आने की तुरंत बाद इसराइल और...

उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी का BJP में होगा विलय, राज्यसभा की सीट फंसी?

राज्यसभा चुनाव से पहले RLM प्रमुख और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा दिल्ली पहुंचे।उनको दिल्ली...

प्राइवेट फोटो-वीडियो से ब्लैकमेल का खेल खत्म! I4C ने बताया ऐसा आसान तरीका

  इंटरनेट के दौर में निजी तस्वीरों और वीडियो के जरिये ब्लैकमेलिंग के मामले तेजी...

क्या सच में नहीं होता सोराइसिस का कोई इलाज, जानें कितनी खतरनाक है यह बीमारी

# reality#  cure #psoriasis# dangerous #disease सोरायसिस एक ऐसी स्किन की बीमारी है जिसमें त्वचा...

More like this