HomeखेलIPL 2023: आरसीबी के गेंदबाजों पर कहर बनकर टूटे दिल्ली के बल्लेबाज,...

IPL 2023: आरसीबी के गेंदबाजों पर कहर बनकर टूटे दिल्ली के बल्लेबाज, दर्ज की सबसे बड़ी जीत

Published on

न्यूज डेस्क
आईपीएल 2023 के 50वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को सात विकेट से हरा दिया। आरसीबी के कप्तान फाफ डुप्लेसिस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। बैंगलोर ने निर्धारित 20 ओवर में चार विकेट पर 181 रन बनाए। दिल्ली ने 16.4 ओवर में तीन विकेट पर 187 रन बनाकर मैच को अपने नाम कर लिया। इस मैच में मिली जीत से दिल्ली ने प्लेऑफ की अपनी उम्मीदों को कायम रखा है।

आरसीबी के लिए सबसे ज्यादा विराट कोहली ने 55 रन बनाए। उनके अलावा महिपाल लोमरोर ने भी अर्धशतक लगाया। महिपाल ने 29 गेंद पर नाबाद 54 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में छह चौके और तीन छक्के लगाए। महिपाल का स्ट्राइक रेट 186.21 का रहा।

182 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। कप्तान डेविड वॉर्नर ने 14 गेंदों में 22 रन बनाए। इसके बाद फिल सॉल्ट और मिचेल मॉर्श ने तूफानी पारियां खेली। सॉल्ट ने सिर्फ 45 गेंदों में ही 87 रन बनाए, जिसमें 8 चौके और 6 छक्के शामिल थे। मॉर्श ने 26 रनों की पारी खेली। अंत में राइली रूसो ने 35 रनों का योगदान दिया।

दिल्ली आईपीएल के इतिहास में 180 रनों से ज्यादा का लक्ष्य का पीछा करते हुए, चौथी सबसे बड़ी जीत (गेंदों के मामले में) दर्ज करने वाली टीम बन गई है। दिल्ली ने 20 गेंद शेष रहते हुए जीत दर्ज की है।

Latest articles

ईरान पर हमले का मोदी को नहीं था पता: इजराइल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इसराइल डर से वापस आने की तुरंत बाद इसराइल और...

उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी का BJP में होगा विलय, राज्यसभा की सीट फंसी?

राज्यसभा चुनाव से पहले RLM प्रमुख और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा दिल्ली पहुंचे।उनको दिल्ली...

प्राइवेट फोटो-वीडियो से ब्लैकमेल का खेल खत्म! I4C ने बताया ऐसा आसान तरीका

  इंटरनेट के दौर में निजी तस्वीरों और वीडियो के जरिये ब्लैकमेलिंग के मामले तेजी...

क्या सच में नहीं होता सोराइसिस का कोई इलाज, जानें कितनी खतरनाक है यह बीमारी

# reality#  cure #psoriasis# dangerous #disease सोरायसिस एक ऐसी स्किन की बीमारी है जिसमें त्वचा...

More like this