HomeखेलIPL 2023: चेन्नई सुपरकिंग्स की धमाकेदार जीत, सातवीं हार के साथ दिल्ली...

IPL 2023: चेन्नई सुपरकिंग्स की धमाकेदार जीत, सातवीं हार के साथ दिल्ली प्लेऑफ की दौड़ से लगभग बाहर

Published on

- Advertisement -

न्यूज डेस्क
आईपीएल 2023 के 55वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 27 रनों से हराकर प्लेऑफ की दौड़ में अपनी स्थिति और मजबूत कर दी है। चेन्नई के एम चिदंबरम ​स्टेडियम में महेंद्र सिंह धोनी ने टॉस ​जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में आठ विकेट के नुकासान पर 167 रन का स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में दिल्ली कैपिटल्स की टीम आठ विकेट खोकर 140 रन पर ही सिमट गयी। दिल्ली की यह सातवीं हार है। उसके तीन मैच बचे हैं और वह अधिकतम 14 अंक तक पहुंच सकती है। ऐसे में उसका प्लेऑफ में पहुंचना संभव नहीं लग रहा है।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सीएसके की टीम ने 8 विकेट खोकर 167 रन बनाए। सीएसके की ओर से पारी की शुरुआत करने आए डेवन कॉन्वे ने 10 रन बनाए। रुतुराज गायकवाड़ ने 24 रनों की पारी खेली। इसके अलावा अजिंक्य रहाणे ने 21, मोइन अली ने 7 और शिवम दुबे ने 25 रन बनाए। अंत में रवींद्र जडेजा ने 21 और महेंद्र सिंह धोनी ने 9 गेंदों पर ताबड़तोड 20 रन की पारी खेली।

168 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली की बल्लेबाजी बेहद खराब रही। पारी की शुरुआत करने आए उनके कप्तान डेविड वॉर्नर बिना खाता खोले वापस लौट गए। इसके बाद मिचेल मार्श भी 5 रन ही बना पाए। दिल्ली के विकेट गिरने का सिलसिला थमा नहीं और फिल सॉल्ट (17) के रूप में उन्हें एक और झटका लगा। फिर मनीष पांडे (27), राइली रूसो (35), रिपल पटेल (10) और अक्षर पटेल (21) भी कुछ खास नहीं कर पाए। सीएसके की ओर से पथिराना ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए।

Latest articles

आखिर  देशद्रोह कानून पर लॉ कमीशन की रिपोर्ट का कानून मंत्री ने क्यों स्वागत किया है ?

न्यूज़ डेस्क केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन मेघवाल ने देशद्रोह पर लॉ कमीशन की उस रिपोर्ट...

कर्नाटक में फ्री बिजली अनाज और बेरोजगारों को 3000 महीना देगी कांग्रेस सरकार, चुनाव में क्या था वायदा

बीरेंद्र कुमार झा कर्नाटक में सरकार गठन के बाद अब मुख्यमंत्री सिद्धारमैया अपने पांच गारंटी...

जानिए बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ दर्ज एफआईआर ब्योरे का सच !

न्यूज़ डेस्क बीजेपी सांसद और कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाड़...

एकजुट होकर लड़ेगी राजस्थान विधानसभा का चुनाव,क्या वाकई गहलोत और पायलट में हो गई सुलह?

बीरेंद्र कुमार झा राजस्थान में इस साल के अंत तक विधानसभा का चुनाव होना है।...

More like this