Homeखेलइंदौर टेस्ट: टीम इंडिया पर मंडराया हार का खतरा, ऑस्ट्रेलिया को दिया...

इंदौर टेस्ट: टीम इंडिया पर मंडराया हार का खतरा, ऑस्ट्रेलिया को दिया 76 रन का लक्ष्य

Published on

न्यूज डेस्क
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इंदौर टेस्ट में भारतीय टीम अपनी दूसरी पारी में 163 रनों पर सिमट गई है। भारतीय पारी के सिमटने के साथ ही दूसरे दिन का खेल भी समाप्त हो गया है। इससे पहले आज ऑस्ट्रेलियाई टीम ने पहली पारी में 88 रनों की बढ़त बनाई थी। इस लीड को उतारने के बाद टीम इंडिया ने कंगारू टीम के खिलाफ 76 रनों का लक्ष्य दिया है। अब चौथी पारी का खेल मैच के तीसरे दिन शुरू होगा।

चेतेश्वर पुजार ने खेली 59 रनों की पारी

दूसरी पारी में भारतीय टीम के लिए चेतेश्वर पुजारा ने 59 रनों की पारी खेली। जबकि श्रेयस अय्यर ने 26 रन बनाए। भारत का टॉप आर्डर एक बार फिर नाकाम रहा। कप्तान रोहित शर्मा, विराट कोहली और शुभमन गिल दूसरी पारी में भी सस्ते में आउट हो गये।

लाथन लायन ने लिए दूसरी पारी में 8 विकेट

ऑस्ट्रेलियाई दाएं हाथ के ऑफ-स्पिनर लाथन लायन ने शानदार गेंदबाजी करते हुए भारतीय जमीन पर दूसरी बाद एक पारी में आठ विकेट लिए हैं। यह किसी विदेशी गेंदबाज का एक पारी में संयुक्त रूप से तीसरा सर्वश्रेष्ठ आंकड़ा है। इस मामले में न्यूजीलैंड के स्पिनर एजाज पटेल 10 विकेट हॉल के साथ पहले नंबर पर कायम हैं।

Latest articles

ईरान पर हमले का मोदी को नहीं था पता: इजराइल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इसराइल डर से वापस आने की तुरंत बाद इसराइल और...

उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी का BJP में होगा विलय, राज्यसभा की सीट फंसी?

राज्यसभा चुनाव से पहले RLM प्रमुख और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा दिल्ली पहुंचे।उनको दिल्ली...

प्राइवेट फोटो-वीडियो से ब्लैकमेल का खेल खत्म! I4C ने बताया ऐसा आसान तरीका

  इंटरनेट के दौर में निजी तस्वीरों और वीडियो के जरिये ब्लैकमेलिंग के मामले तेजी...

क्या सच में नहीं होता सोराइसिस का कोई इलाज, जानें कितनी खतरनाक है यह बीमारी

# reality#  cure #psoriasis# dangerous #disease सोरायसिस एक ऐसी स्किन की बीमारी है जिसमें त्वचा...

More like this