HomeखेलINDORE TEST:भारत के इस गेंदबाज ने हासिल की टेस्ट क्रिकेट में नंबर...

INDORE TEST:भारत के इस गेंदबाज ने हासिल की टेस्ट क्रिकेट में नंबर वन रैंकिंग, जडेजा ने भी बनाया नया ​कीर्तिमान

Published on

न्यूज डेस्क
अंतराष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने ताजा टेस्ट गेंदबाजी रैंकिंग जारी कर दी है। इस रैंकिंग में भारतीय टीम के दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन पहले स्थान पर पहुंच गये हैं। उन्होंने इग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन से शीर्ष गेंदबाज का यह ताज छीना है। अश्विन इस समय ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली जा रही बॉर्डर गावस्कर टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया का हिस्सा हैं। 36 वर्षीय आर अश्विन ने पहली बार 2015 में नंबर 1 रैंक के टेस्ट गेंदबाज होने का गौरव हासिल किया था, और तब से कई मौकों पर शीर्ष स्थान पर लौट आए हैं। अश्विन ने अपने सबसे हालिया प्रदर्शन में छह विकेट लेने के बाद गेंदबाजों के बीच टॉप स्थान हासिल किया है।

ऑलराउंडर की लिस्ट में भी जलवा जारी

आर अश्विन के पास ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चल रही बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी सीरीज में घरेलू सरजमीं पर भारत के बाकी बचे दो टेस्ट मैचों में शानदार प्रदर्शन कर नंबर 1 स्थान पर बने रहने का मौका है। आर अश्विन गेंदबाजी के साथ-साथ ऑलराउंडर की लिस्ट में भी दूसरे नंबर पर बने हुए हैं। वहीं, गेंदबाजों की लिस्ट में रवींद्र जडेजा 8वें स्थान पर आ गए हैं। रवींद्र जडेजा ने दिल्ली टेस्ट में 10 विकेट हासिल किए थे।

जडेजा ने भी दर्ज किया अपने नाम एक और रिकॉर्ड

इंदौर टेस्ट के पहले दिन ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने भी एक खास रिकॉर्ड अपने नाम किया है। जडेजा ने ट्रेविस हेड के विकेट के साथ ही एक ऐसा कारनामा कर दिया है, जिसे बड़े-बड़े दिग्गज नहीं कर पाए हैं। जडेजा अब इंटरनेशनल क्रिकेट में 5000 रन और 500 विकेट लेने वाले दूसरे भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। उनसे पहले ये कारनामा सिर्फ कपिल देव ने किया था। जडेजा के करियर की बात करें तो उन्होंने 63 टेस्ट, 171 वनडे और 64 टी20 मुकाबले खेले हैं। इस दौरान उन्होंने क्रमश: 2623, 2447 और 457 रन बनाए हैं। वहीं उन्होंने 261, 189 और 51 विकेट लेने का कारनामा अलग-अलग फॉर्मेट में किया है।

Latest articles

ईरान पर हमले का मोदी को नहीं था पता: इजराइल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इसराइल डर से वापस आने की तुरंत बाद इसराइल और...

उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी का BJP में होगा विलय, राज्यसभा की सीट फंसी?

राज्यसभा चुनाव से पहले RLM प्रमुख और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा दिल्ली पहुंचे।उनको दिल्ली...

प्राइवेट फोटो-वीडियो से ब्लैकमेल का खेल खत्म! I4C ने बताया ऐसा आसान तरीका

  इंटरनेट के दौर में निजी तस्वीरों और वीडियो के जरिये ब्लैकमेलिंग के मामले तेजी...

क्या सच में नहीं होता सोराइसिस का कोई इलाज, जानें कितनी खतरनाक है यह बीमारी

# reality#  cure #psoriasis# dangerous #disease सोरायसिस एक ऐसी स्किन की बीमारी है जिसमें त्वचा...

More like this

ईरान पर हमले का मोदी को नहीं था पता: इजराइल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इसराइल डर से वापस आने की तुरंत बाद इसराइल और...

उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी का BJP में होगा विलय, राज्यसभा की सीट फंसी?

राज्यसभा चुनाव से पहले RLM प्रमुख और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा दिल्ली पहुंचे।उनको दिल्ली...

प्राइवेट फोटो-वीडियो से ब्लैकमेल का खेल खत्म! I4C ने बताया ऐसा आसान तरीका

  इंटरनेट के दौर में निजी तस्वीरों और वीडियो के जरिये ब्लैकमेलिंग के मामले तेजी...