HomeखेलIndia vs Pakistan: 'भारत-पाकिस्तान मैच का टिकट 16 लाख रुपये का! क्रिकेट...

India vs Pakistan: ‘भारत-पाकिस्तान मैच का टिकट 16 लाख रुपये का! क्रिकेट को बढ़ावा या पैसे कमाना जरिया’

Published on

न्यूज डेस्क
टी20 वर्ल्ड कप शुरू होने में अब कुछ ही दिन बचे हैं। एक जून से यह टूर्नामेंट शुरू हो जाएगा। भारत अपने अभियान का आगाज आयरलैंड के खिलाफ 5 जून को करेगा। इसके बाद 9 जून को भारत और पाकिस्तान का मैच होगा,इस मुकाबले का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस मुकाबले के टिकट मिलना काफी मुश्किल होंगे। दावा किया जा रहा है कि भारत-पाकिस्तान मैच का एक टिकट करीब 16.60 लाख रुपए में बिक रहा है, जिससे कई क्रिकेटफैन बेहद नाराज हैं।

आईपीएल के पहले चेयरमैन रहे ललित मोदी ने भी इसके लिए आईसीसी को लताड़ लगाई है। ललित मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि मैं यह जानकर हैरान हूं कि आईसीसी भारत-पाक मुकाबले के लिए डायमंड क्लब का एक टिकट 20 हजार डॉलर (करीब 16.60 लाख रुपए) में बेच रही है। अमेरिका में वर्ल्ड कप कराने की वजह क्रिकेट का विस्तार करना और नए-नए प्रशंसक बनाना है, ना कि गेट कलेक्शन से कमाई करना। यह क्रिकेट कतई नहीं है।

गौरतलब है कि भारत और पाकिस्तान के बीच द्विपक्षीय सीरीज एक दशक से ज्यादा समय से बंद है। इस कारण भारत और पाकिस्तान क्रिकेट टीमों का मुकाबला आईसीसी वर्ल्ड कप या एशिया कप जैसे टूर्नामेंट में ही होता है। और इसी कारण इन दोनों टीमों की भिड़ंत देखने को क्रिकेटफैन बेताब रहते हैं।

अगर आईसीसी की आधिकारिक वेबसाइट को देखें तो यहां कुछ और ही दिख रहा है। आईसीसी की वेबसाइट पर भारत और पाकिस्तान के मैच के टिकट की शुरुआत 300 डॉलर है। यानी कि भारत-पाक मैच का सबसे सस्ता टिकट करीब 25 हजार रुपए का है। भारत और पाकिस्तान के मैच का सबसे महंगा टिकट 10 हजार डॉलर का दिख रहा है। यह डायमंड क्लब का टिकट होगा। अगर भारत के हिसाब से देखें तो इस टिकट का दाम 8 लाख रुपए से ज्यादा होगा लेकिन आईसीसी की वेबसाइट पर 20 हजार डॉलर का टिकट नहीं दिख रहा है।

Latest articles

ईरान पर हमले का मोदी को नहीं था पता: इजराइल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इसराइल डर से वापस आने की तुरंत बाद इसराइल और...

उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी का BJP में होगा विलय, राज्यसभा की सीट फंसी?

राज्यसभा चुनाव से पहले RLM प्रमुख और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा दिल्ली पहुंचे।उनको दिल्ली...

प्राइवेट फोटो-वीडियो से ब्लैकमेल का खेल खत्म! I4C ने बताया ऐसा आसान तरीका

  इंटरनेट के दौर में निजी तस्वीरों और वीडियो के जरिये ब्लैकमेलिंग के मामले तेजी...

क्या सच में नहीं होता सोराइसिस का कोई इलाज, जानें कितनी खतरनाक है यह बीमारी

# reality#  cure #psoriasis# dangerous #disease सोरायसिस एक ऐसी स्किन की बीमारी है जिसमें त्वचा...

More like this