HomeखेलIndia vs Nepal Football: सैफ चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में पहुंचा भारत, नेपाल...

India vs Nepal Football: सैफ चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में पहुंचा भारत, नेपाल को 2-0 से हराया

Published on

न्यूज डेस्क
कप्तान सुनील छेत्री और महेश सिंह के गोल की मदद से भारत ने शनिवार को बेंगलुरु में अपने दूसरे ग्रुप मैच में नेपाल को 2-0 से हराकर सैफ फुटबॉल चैंपियनशिप के सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई किया। छेत्री ने अपनी टीम के लिए फिर से गोल किया जो उनका टूर्नामेंट का चौथा गोल था। उन्होंने 61वें मिनट में गोल दागा और फिर महेश सिंह ने 70वें मिनट में टीम के लिए दूसरा गोल किया जिससे भारत ने लगातार दूसरी जीत दर्ज की।

भारत ने अपने शुरुआती मैच में पाकिस्तान को 4-0 से हराया था जिसमें छेत्री ने हैट्रिक की थी। छेत्री एशियाई फुटबॉलरों में ईरान के अली दाएई के बाद दूसरे सर्वाधिक गोल करने वाले खिलाड़ी बन चुके हैं जबकि दुनिया के सक्रिय फुटबॉलरों में वह तीसरे स्थान पर हैं। वह सक्रिय एशियाई खिलाड़ियों में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी हैं।

दो जीत से छह अंक लेकर भारत ने ग्रुप ए से कुवैत के साथ सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई किया। कुवैत ने दिन के पहले मैच में पाकिस्तान को 4-0 से हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की ​थी। भारतीय टीम अब ग्रुप विजेता पर नजीता निकलने के लिए 27 जून रको कुवैत से भिड़ेगी। नेपाल और पाकिस्तान बाहर हो गये हैं। भारत को हालांकि सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए नेपाल की चुनौती से निपटना पड़ा।

भारत ने इस मैच में कई बदलाव किये। शुरुआती एकादश में केवल तीन खिलाड़ी छेत्री, अनिरुद्ध थापा और अब्दुल समद ही अपना स्थान बरकरार रख सके जो पाकिस्तान के खिलाफ पिछले मैच में खेले थे।

Latest articles

ईरान पर हमले का मोदी को नहीं था पता: इजराइल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इसराइल डर से वापस आने की तुरंत बाद इसराइल और...

उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी का BJP में होगा विलय, राज्यसभा की सीट फंसी?

राज्यसभा चुनाव से पहले RLM प्रमुख और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा दिल्ली पहुंचे।उनको दिल्ली...

प्राइवेट फोटो-वीडियो से ब्लैकमेल का खेल खत्म! I4C ने बताया ऐसा आसान तरीका

  इंटरनेट के दौर में निजी तस्वीरों और वीडियो के जरिये ब्लैकमेलिंग के मामले तेजी...

क्या सच में नहीं होता सोराइसिस का कोई इलाज, जानें कितनी खतरनाक है यह बीमारी

# reality#  cure #psoriasis# dangerous #disease सोरायसिस एक ऐसी स्किन की बीमारी है जिसमें त्वचा...

More like this